1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केजरीवाल के खिलाफ किया था ट्वीट, दिल्ली से गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रोका

बीजेपी नेता बग्गा की गिरफ्तारी पर 3 राज्यों की पुलिस में नूराकुश्ती बीजेपी ने कहा, बदले की भावना से कार्य कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर पंजाब पुलिस के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

2 min read
Google source verification
केजरीवाल के खिलाफ किया था ट्वीट, दिल्ली से गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रोका

केजरीवाल के खिलाफ किया था ट्वीट, दिल्ली से गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रोका

गुरुग्राम. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा को कथित अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप में पंजाब पुलिस के दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किए जाने पर शुक्रवार को हंगामा खड़ा हो गया। दिल्ली पुलिस ने बगैर स्थानीय पुलिस को सूचना दिए, इस गिरफ्तारी के मामले में अपहरण का केस दर्ज कर हरियाणा पुलिस अलर्ट कर दिया। दिल्ली से पंजाब ले जाते समय दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने बग्गा को पंजाब जाने से रोक दिया। इसके बाद तीनों राज्यों की पुलिस में नूराकुश्ती चली।

बदला ले रहे केजरीवाल: बीजेपी
दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बग्गा की गिरफ्तारी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब की आप सरकार के बदले की भावना से कार्य करने की देन बताया। उन्होंने कहा कि बग्गा पर जो कार्रवाई हुई है वो शर्मनाक है। पंजाब पुलिस ने बग्गा के बुजुर्ग पिता को मारा पीटा और उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा। पंजाब पुलिस इस कदर गुंडागर्दी पर उतारू है कि उन्होंने एक सिख को अपनी पगड़ी तक भी नहीं बांधने दी।

अपहरण की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस को सौंपा: विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बग्गा को पंजाब पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर दिल्ली पुलिस को सौंपा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस को लगातार बग्गा की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने चंडीगढ़ जाने वाले सभी वाहनों की जांच की। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपना काम कर रही थी। बग्गा के पिता द्वारा पंजाब पुलिस पर उनके बेटे का अपहरण व उनसे मारपीट के आरोप निराधार है। दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग मामले पर उन्होंने कहा कि बग्गा के खिलाफ पंजाब में साइबर क्राइम का मामला दर्ज है। नोटिस पर भी उन्होने पुलिस जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए गिरफ्तारी की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि पंजाब पुलिस को प्रोटोकॉल का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें स्थानीय पुलिस को साथ लेना चाहिए था। इससे पहले लगभग दो घंटे तक पहले कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर और उसके बाद थानेसर के सदर थाना में खूब सियासत हुई।
इधर, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें जो आदेश दिल्ली पुलिस से मिले, हमने पालना की है। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री विज ने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला था तो वह दिल्ली में दर्ज हो सकता था और पंजाब में ही बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज क्यों कराया जा रहा है।