10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्षिण से आया फलों का राजा,आते ही लोगों में बढ़ी डिमांड

फलों के राजा आम ने गर्मी आने के साथ ही बाजार में आमद दर्ज करा दी है

2 min read
Google source verification
Indian mango

ग्वालियर। फलों के राजा आम ने गर्मी आने के साथ ही बाजार में आमद दर्ज करा दी है। बादाम,पायरी (सिंदूरी) और हापुस आम की बाजार में आवक होने लगी है। लेकिन,दाम काफी अधिक होने के कारण यह अभी आम आदमी की जद से आम बाहर हैं। लेकिन लोगों में इस आम को लेकर क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि अभी आम की बिक्री फिलहाल कम हो रही है। लेकिन जल्द ही इसकी ब्रिकी तेजी के साथ बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : जल्द निपटा लें बैंक के जरूरी काम ,लगातार चार दिन बंद रहेंगे देशभर के बैंक

शहर की मोतीझील स्थित थोक मंडी में बादाम और पायरी आम की रोजाना दो गाडिय़ोंं में करीब 10 से 15 टन की आवक हो रही है। फल कारोबारियों का मानना है कि जल्द ही आम के दामों में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही इसकी ब्रिकी भी तेजी के साथ बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक,चमक जाएगा 2 राशियों का भाग्य क्या आप भी हैं शामिल

विजयवाड़ा से आ रहा बादाम आम
दक्षिण के विजयवाड़ा से बादाम आम की आवक हो रही है। पिछले छह दिनों में इसकी आवक में जोरदार बढ़त हुई है। पायरी आम महाराष्ट्र के रत्नागिरी से आ रहा है। विजयवाड़ा से आने वाला लाल पट्टा, केसर आम की आपूर्ति अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। इसके बाद मई-जून में दशहरी और लंगड़ा आम आएंगे।

यह भी पढ़ें: इस राशि वाले लोगों का जाने वाला है बुरा समय

आम के दाम प्रति किलो
बादाम १६०-२००/-
पायरी १६०-१८०/-
हापुस 12 पीस ८००-१०००/-

यह भी पढ़ें: देवी माता के पूजन का बदला समय, यह है टाइम चेंज करने की खास वजह

बादाम है खास पसंद
फुटकर फल कारोबारी विश्वनाथ अरोरा ने बताया कि उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और अन्य आम उत्पादक राज्यों से जल्द ही आम की भरपूर आवक होगी। इस साल भी आम की फसल अच्छी बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बादाम आम की वैरायटी को आमजन खासा पसंद करते हैं।


"बादाम और पायरी आम की मंडी में अच्छी आवक होने लगी है। फिलहाल दाम अधिक हैं, लेकिन जल्द ही आवक बढऩे पर दाम कम हो जाएंगे। इस साल आम की फसल बढिय़ा बताई जा रही है।"
हिमांशु भल्ला, फलों के थोक बिक्रेता