
250 किलो फूल की माला के जुड़ेंगे 2 हजार रुपए, सादा खाने के डिब्बे के 40 रुपए
ग्वालियर. जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान उपयोग होने वाली सामग्री के रेट में बदलाव किया है। यह बदलाव आठ प्रकार की सामग्री के रेट में किया है। शेष सामग्री के रेट यथावत रखे हैं। 250 किलो फूल की माला के ढाई हजार की जगह 2 हजार रुपए जुड़ेंगे। सादा खाने का डिब्बा 50 की वजाए 40 रुपए का हो गया है। वीआइपी खाने के रेट 100 की वजाए 80 रुपए डिब्बा किया गया है।
दरअसल विधानसभा चुनाव के प्रचार में उपयोग होने वाली 127 सामग्री के रेट निर्धारित किए थे। उम्मीदवार सामग्री का उपयोग करता है तो वह चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा, लेकिन भाजपा ने सामग्री के रेट पर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन कमेटी ने आपत्तियों को खारिज कर रेट यथावत रखे। नौ अक्टूबर को भाजपा नेता राजेंद्र जैन ने कलेक्टर के सामने फिर से आपत्ति करते हुए कहा कि जो रेट निर्धारित किए हैं, उसके हिसाब से जोड़े गए तो प्रत्याशियों का खर्च बढ़ जाएगा। बाजार में रेट कुछ और है। कमेटी ने रेट गलत लगाए हैं। कलेक्टर ने रेट पर फिर से विचार करने के लिए कहा। कमेटी ने रेट पर विचार किया। कुछ सामग्री के रेट में बदलाव किया।
इस सामग्री में किया बदलाव
सामग्री पहले अब
माइक 800 700
आर्केस्ट्रा 10000 8000
250 किलो फूलमाला 2500 2000
वीआइपी माला 2000 1500
एलईडी 5000 4500
खाना 50 40
वीआइपी खाना 100 80
आधा लीटर पानी की बोतल 10 8
Published on:
12 Oct 2023 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
