
ग्वालियर. रामस्नेही आश्रम से अचानक तीन लड़कियों के गायब होने से हड़कंप मच गया, पुलिस लड़कियों को ढूंढने रेड लाइट एरिया में पहुंची तो गांव वालों ने पथराव कर दिया, ऐेसे में पुलिस को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा, लेकिन इसके बाद मुरैना पुलिस ग्वालियर पुलिस के साथ मय फोर्स के पहुंची, लेकिन कई संदिग्ध घरों में तलाशी लेने के बाद भी लड़कियों का कहीं पता नहीं चला, ऐसे में क्षेत्र में सनसनी फैली है, लोग यहां लड़कियों के खरीद फरोख्त के धंधे से परेशान है। वहीं बदनापुर गांव इसी के कारण बदनाम है। यहां लड़कियों के खरीदने बेचने का काम गांव वाले करते हैं।
मुरेना से भागी तीन लडकियों को ढूंढने के लिए मुरेना और पुरानी छावनी पुलिस ने मंगलवार को बदनापुरा बस्ती को खंगाल डाला। करीब 25 पुलिसकर्मियों की टीम ने बदनाम बस्ती के हर घर में झांका लेकिन तीनों उसे नहीं मिलीं। पुलिस का कहना है तीनों लड़कियों का इस बस्ती से ताल्लुक रहा है, इसलिए यहां मददगारों के जरिए पुलिस को चकमा दे गईं।
पुलिस ने बताया रामस्नेही आश्रम, मुरेना से तीन लड़कियां भाग गई हैं। तीनों की लोकेशन बदनापुरा में मिली थी। उन्हें आश्रम से कुछ लोगों ने प्लानिंग से फरार किया है। इन लोगों को तो मुरेना पुलिस ने राउंडअप किया है, लेकिन तीनों लड़कियां उसके हाथ नहीं आईं। दो दिन से मुरेना पुलिस उनकी तलाश में थी। मंगलवार को उसे इनपुट मिला तीनों लड़कियां बदनापुरा बस्ती में हैं, इसलिए मुरेना कोतवाली पुलिस की टीम भाग कर यहां आ गई। पुरानी छावनी थाने से फोर्स लेकर बदनापुरा को खंगाला। करीब ढाई घंटे सर्चिंग की, लेकिन तीनों का पता नहीं चला।
इनका कहना है
बदनापुरा बस्ती में तीन लड़कियों को तलाशा गया। यह तीनों मुरेना में आश्रम से भागी हैं। बस्ती में लड़कियों के कुछ मददगार पता चले हैं। पुलिस ने पूरी बस्ती को खंगाला लेकिन लड़कियां नहीं मिलीं।
-रवि भदौरिया, सीएसपी महाराजपुरा सर्किल
Published on:
24 Aug 2022 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
