21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कड़ाके की ठंड शुरू, कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

- भोपाल में सीजन का पहला कोहरा- दतिया में सीवियर, ग्वालियर में कोल्ड डे- 15 से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच

less than 1 minute read
Google source verification
severe_cold_start_in_mp_1_jan_2023.jpg

नए साल के पहले ही दिन मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी रही। भोपाल में भी सीजन का पहला कोहरा छाया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी 11 से अधिक स्थानों पर कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारों के अनुसार अभी कुछ और दिन तेज सर्दी पड़ सकती है। जो करीब 3 से 4 दिन रहेगी।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद प्रदेश में उत्तरी सर्द हवाओं का प्रवेश होने लगा है। अभी दो दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को भी कई स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है।

दतिया में सीवियर कोल्ड डे रहा। यहां अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह ग्वालियर में कोल्ड डे की स्थिति रही।

आज यहां घना कोहरा: भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, शिवपुरी,ग्वालियर, दतिया।
यहां मध्यम कोहरा: सागर संभाग, सतना, रीवा, रायसेन और भोपाल।

ये सावधानी बरतें
जानकारों के अनुसार तापमान में गिरावट व लगातार बन रहे कोहरे को देखते हुए लोगों को कुछ खास एतिहात बरतनी चाहिए। जिसके अनुसार...
- कोहरा चूंकी घना है अत: गाड़ी चलाते समय हेड लाइट जलाकर रखें।
- दुर्घटना से बचने के लिए वाहन की रफ्तार पर कंट्रोल रखें।
- ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े अवश्य पहनें।
- इस दौरान अपनी डाइट का खास ध्यान रखें।
- उचित होगा कि जरूरी न होने पर अल सुबह और देर शाम घर से न निकलें।

न्यूनतम तापमान
कहां : कितना
दतिया : 5.4
ग्वालियर : 6.8
उमरिया : 7.3
सागर : 7.6
राजगढ़ : 7.6
सतना : 7.8
दमोह : 8
रीवा : 8
नौगांव : 8.8
मलाजखंड : 8.8
गुना : 8.2
रायसेन : 8.5
जबलपुर : 9
धार : 9.2
मंडला : 9.5
भोपाल : 10.6
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)