30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3G फोन में भी लें सकेंगे 4G के मजे, ये टिप्स करें फॉलो

अगर आप भी अपने 3जी फोन पर 4जी सिम का मजा लेना चाहते हैं तो आपको एक छोटा सा एप डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद आप अपने पुराने 3जी फोन पर अनलिमिटेड 4जी का मजा ले पाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyamendra Parihar

•

Updated: 17 Jan 2017, 11:48 AM IST

4g sim in 3g mobile

4g sim in 3g mobile

ग्वालियर। मौजूदा दौर 4जी का है और टेलिकॉम से जुड़ी लगभग सभी कंपनियां 4जी डाटा पर आकर्षक ऑफर दे रही हैं। 4जी सिम तो मार्केट में आसानी से मिल जाएगी, लेकिन उसको चलाने के लिए आपको 4जी फोन की जरूरत होगी। 4जी फोन को खरीदने के लिए अभी आपको कम से कम 3 से 4 हजार रुपए खर्च करना पड़ेंगे और हो सकता है उन फोन्स के फीचर आपके मनमुमाबिक न हो। ऐसे में हम आपको वो टिप्स दे रहे है, जिससे आप अपने 3जी फोन पर 4जी फोन का मजा ले सकते हैं।





रोज आती हैं क्वेरी
शहर के मोबाइल व्यापारी रजत सिंह का कहना है कि उनके रोज कई युवा 3जी फोन में 4जी सिम चलाने की क्वेरी लेकर आते हैं। मार्केट में ऐसे एप हैं, जिनसे आप अपने 3जी फोन को 4जी नेटवर्क के लायक बना सकते हैं। मगर इसके लिए फोन एंड्रॉयड होना चाहिए और उसका ऑपरेटिंग साफ्टवेयर भी किटकैट या उससे अपग्रेडेड होना चाहिए। ऐसा ही कुछ कहना है अनुपम शर्मा का, जिनकी मुरार में मोबाइल शॉप है और वो कहते हैं कि लोग उनके यहां इस सवाल को लेकर आते हैं। कई युवा एप की मदद से 3जी फोन पर 4जी चला पा रहे हैं।







ऐसे चला सकते हैं 3जी फोन पर 4जी सिम
अगर आप भी अपने 3जी फोन पर 4जी सिम का मजा लेना चाहते हैं तो आपको एक छोटा सा एप डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद आप अपने पुराने 3जी फोन पर अनलिमिटेड 4जी का मजा ले पाएंगे।

1- अगर आपका 3जी फोन मीडियोटेक से लैस है और ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर किटकैट या उससे अपग्रेड लेवल का है, तो फिर आपका काम आसान हो जाएगा।


No automatic alt text available.
2- एमटीके इंजीनियरिंग मोड एप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। इस एप के अलावा भी मार्केट में कई एप है, जो ऐसे सुविधा देते हैं। एप को आसानी से प्ले स्टोर पर सर्च व डाउनलोड किया जा सकता है।

3- एप की सैटिंग में जाएंगे तो आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें नेटवर्क सैटिंग का ऑप्शन सिलेक्ट करें।

4- नेटवर्क सैटिंग में जाकर प्रिफर्ड नेटवर्क में जाएं। वहां जीएसएम, डब्ल्यूसीडीएमए के साथ एलटीई और 4जी का ऑप्शन भी दिखेगा।

5- 4जी के ऑप्शन को सिलेक्ट करें और 3जी फोन पर 4जी का आंनद ले सकते हैं।