25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार उड़ेगी 50 फीट की पतंग, एक डोर में नजर आएंगी 1000 पतंगें

शामिल होंगे देशभर के पतंगबाज

2 min read
Google source verification
kite flying

kite flying

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेला स्थित कुसुमाकर रंगमंच में पहली बार 50 फीट साइज की पतंग उड़ती नजर आएगी। इसके लिए अहमदाबाद से टीम आ रही है। इसी के साथ पहली बार एक डोर पर 1000 पतंगों को उड़ते भी देखा जा सकेगा। ये पतंग वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके बाबू खां के ग्रांडशन शईद आ रहे हैं। ग्वालियर पतंग उत्सव इस बार 14 जनवरी की जगह 13 जनवरी को होने जा रहा है, जिसमें महिला, पुरुष एवं सीनियर सिटीजन भाग ले सकेंगे। ग्वालियर व्यापार मेला और बंधु हम संस्था की ओर होने वाला यह उत्सव सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

आसमां पर मोदी और राहुल लड़ेंगे पेंच

मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी से पतंगबाजी की शुरुआत होती है। इस दिन से आसमान सतरंगी दिखने लगता है। इसकी रौनक अभी से नजर आने लगी है। जिंसी नाले और दौलतगंज स्थित शॉप्स पर लोग पतंग लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। मार्केट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी, मायावती, मुलायम सिंह, अमित शाह बनी पतंगे पसंद की जा रही हैं। इसके साथ ही फैंसी पतंगें भी लोगों के द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं। हालांकि इस बार पतंगों के रेट में 30 परसेंट तक की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, फिर भी ग्वालियराइट्स पसंद कर रहे हैं।

दो कैटेगरी में मिलेंगे पुरस्कार

पतंग उत्सव में दो कैटेगरी एकल पतंग प्रतियोगिता और फैंसी पतंग प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें महिला, पुरुष और सीनियर सिटीजन शामिल होंगे। महिला पतंग प्रतियोगिता में पहला प्राइज 51 सौ रुपए, दूसरा 31 सौ रुपए और तीसरा प्राइज 21 सौ रुपए रखा गया है। इसी प्रकार पुरुष पतंग प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार में 10 हजार, 71 सौ और 51 सौ रुपए रखा गया है। वरिष्ठ नागरिक पतंग प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज 51 सौ रुपए, सेकेंड 31 सौ रुपए और थर्ड प्राइज 21 सौ रुपए रखे गए हैं।

कलाकार दिखाएंगे हुनरबाजी

इस बार का पतंग उत्सव और भी खास रहे। इसके लिए देशभर के पतंगबाजों को इन्वॉइट किया गया है। इस उत्सव में शहर के भी पतंगबाजों को मौका दिया जाएगा। बंधु हम संस्था के अध्यक्ष अमित सेठी ने बताया कि इस बार प्रोाग्राम 13 जनवरी को किया जा रहा है। इसका कारण इस दिन संडे का होना है। इस कारण ग्वालियराइट्स खुलकर एंजॉय कर सकेंगे। इस उत्सव में बाहर के भी कई कलाकार अपनी हुनरबाजी दिखाते नजर आएंगे।