23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेनल्टी शूटआउट में इंडियन ऑयल मुंबई का सिंधिया गोल्ड कप पर कब्जा

83वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता

2 min read
Google source verification
83rd All India Scindia Gold Cup Hockey Tournament

83rd All India Scindia Gold Cup Hockey Tournament

ग्वालियर. बेहद ही रोमांचक मुकाबले में इंडियन ऑयल मुंबई ने एनसीआर प्रयागराज को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 गोल से हराकर 83वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता की चमचमाती ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ट्राफी और कुल आठ लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाडी हसरत कुरैसी, हॉकी खिलाडी अरमान कुरैशी, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी इशिका चौधरी, देवकीनंदन कुशवाह, सहायक कोच नेहा रावत का सम्मान किया गया।
नगर निगम द्वारा आयोजित 83वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का फायनल मुकाबले में इंडियन ऑयल मुंबई में एनसीआर प्रयागराज टीम ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया। दिलों की धकडऩों को थामने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमों ने जबर्दस्त खेल दिखाया। इंडियन ऑयल मुंबई की तरफ से तरविंदर सिंह 15वें मिनट एवं हार्दिक सिंह 55वें मिनट में मैदानी गोल किया। एनसीआर प्रयाग राज की तरफ से दीपक ने 40वें और 58वें मिनट पर मिले पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। मैच निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें भाग्य ने इंडियन ऑयल मुंबई का साथ दिया और एनसीआर रेलवे को 3-1 हराकर चैंपियन बनी।


ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा, नगर निगम ग्वालियर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर अच्छे आयोजन कर रहा है, जिससे ग्वालियर अंचल के खिलाडिय़ों को अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध हो रहा है। निगम द्वारा प्रतिभावान खिलाडियों को हर स्तर पर प्रशिक्षित किया जाकर अच्छे मौके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अतिथि तोमर ने प्रतियोगिता की विजेता टीम इंडियन ऑयल मुम्बई को पांच लाख की राशि व चमचमाती ट्रॉफी एवं उपविजेता एनसीआर प्रयागराज का तीन लाख राशि के साथ ही ट्राफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए। आयुक्त किशोर कन्याल ने कहा, नगर निगम ग्वालियर हमेशा खेलों को बढ़ावा देता है और निरंतर हम अच्छे आयोजन कराने के लिए तत्पर रहते हैं। सिंधिया स्वर्णकप हॉकी प्रतियोगिता एक अच्छा टूर्नामेंट है और हम इसे बेहतर तरीके से आयोजित कर सके।


महिला हॉकी एकेडमी परिसर कंपू के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आयोजित की गई अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक नोडल खेल अधिकारी अयोध्याशरण शर्मा, विजेता सिंह चौहान उपस्थित थीं।