24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनलाइन गेम में गवां बैठा 1.75 लाख, तो खुद बच्चे ने रची अपहरण की कहानी

ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसकर एक बच्चे ने पौने दो लाख रुपए फूंक दिया, जब वह काफी रुपए गवां बैठा तो घरवालों की डांट से बचने के लिए उसने खुद के ही अपहरण की साजिश रच दी.

less than 1 minute read
Google source verification
ऑनलाइन गेम में गवां बैठा 1.75 लाख, तो खुद बच्चे ने रची अपहरण की कहानी

ऑनलाइन गेम में गवां बैठा 1.75 लाख, तो खुद बच्चे ने रची अपहरण की कहानी

ग्वालियर. ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसकर एक बच्चे ने पौने दो लाख रुपए फूंक दिया, जब वह काफी रुपए गवां बैठा तो घरवालों की डांट से बचने के लिए उसने खुद के ही अपहरण की साजिश रच दी, अगर आपके बच्चे भी गेम खेलते हैं या मोबाइल के अधिक सम्पर्क में रहते हैं तो सावधान हो जाएं, कहीं वह भी तो ऐसा कोई गेम नहीं खेल रहे, जिससे किसी प्रकार का नुकसान हो जाए।

ऑनलाइन गेम में करीब पौने दो लाख रुपया फूंकने के बाद नाबालिग ने अपने अपहरण की कहानी रच कर हड़कंप मचा दिया। उसने प्लानिंग से गांधी नगर में किराए का कमरा लिया। घर से निकल कर वहां जाकर दुबक गया। घर नहीं लौटा तो परिवार वाले घबरा गए। पुलिस के पास जाकर लड़के के अपहरण की शिकायत की।

पुलिस ने बताया हजीरा निवासी 16 साल के लड़के ने अपहरण की कहानी बनाकर परिवार और पुलिस को हैरान कर दिया। दरअसल लड़के के पिता का कारोबार है। उन्होंने बेटे को कारोबार थमा दिया था। नाबालिग लड़का पैसा हाथ में आने पर ऑनलाइन खेल का आदी हो गया। पिता को बिना बताए उसमें पैसा दांव पर लगाता रहा। धीरे-धीरे करीब पौने दो लाख रुपया फूंक दिया। अब उसे डर था कि पिता ने हिसाब मांगा तो क्या जवाब देगा। इसलिए अपने अपहरण की कहानी रची। गांधी नगर में किराए का मकान लिया। 19 फरवरी को मां के साथ मुरैना गया। वहां से गायब हो गया।

लड़के का अपहरण समझ कर पुलिस भी तलाश में जुटी। उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो गांधी नगर में उसकी मौजूदगी पता चली। वहां जाकर उसे ढूंढा तो लड़का किराए के मकान में आराम फरमाता मिल गया।