
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.विजय सोनकर शास्त्री उनके दो भांजे समेत 4 लोग जालसाजी में उलझ गए हैं। इन पर शहर के जमीन कारोबारी ने नीम चंदोबा (झांसी रोड) में 83 बीघा जमीन का सौदा कर 60 लाख रुपए हड़पने की एफआइआर दर्ज कराई है। उनका कहना है पीएम नरेन्द्र मोदी तक भाजपा नेता की शिकायत की है। उसके बावजूद भाजपा नेता और उनके समर्थक मुंह बंद रखने के लिए उन्हें धमकाते रहे। सीएम हेल्पलाइन और मानव अधिकार आयोग से शिकायतें की तब पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा।
संजय सिंह परमार निवासी डीबी सिटी ने बताया नीम चंदोबा गांव में रेदास फाउडेंशन की 83 बीघा जमीन 60 लाख में खरीदी है। यह फाउंडेशन डॉ.विजय सोनकर शास्त्री पुत्र शिवलाल सोनकर निवासी चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के नाम रजिस्टर्ड है। डा. विजय सोनकर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष और कई जिम्मेदार पदों पर रहे हैं। यहां मुकेश घई पुत्र रामदास घई निवासी लभेडपुरा झांसी रोड डॉ. सोनकर से जुड़ा है। 11 साल पहले मुकेश ने उन्हें सस्ते दाम पर नीम चंदोबा गांव में जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया और डॉ. विजय सोनकर से मुलाकात करवाई थी।
30 लाख भांजों के खाते में, 30 लाख नकद दिया
संजय सिंह ने पुलिस को बताया डॉ. विजय सोनकर से मुलाकात करवाने के लिए मुकेश उन्हें दिल्ली ले गया। वहां से लौटकर उन्होंने जमीन का सौदा किया। 29 लाख 51 हजार रुपया डॉ. सोनकर के भांजे जगदीश सोनकर और दिलीप सोनकर के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। डॉ. सोनकर को 60 लाख रुपया और मुकेश घई को 10 लाख रुपया नकद दिया, लेकिन इन लोगों ने 11 साल बाद भी न जमीन की रजिस्ट्री की न पैसा लौटाया।
पीएम तक से शिकायत
संजय सिंह का कहना है डॉ.विजय सोनकर, उनके भांजों की शिकायत कई बार पुलिस से की, लेकिन सोनकर को भाजपा का बडा़ नेता बताकर पुलिस ने हर बार पल्ला झाड़ा। इसलिए पीएम नरेन्द्र मोदी से शिकायत की। सीएम हेल्पलाइन और मानव अधिकार आयोग को पूरा वाक्या बताया, तब झांसी रोड थाने में एफआइआर दर्ज हुई।
इन पर एफआइआर
डॉ. विजय सोनकर शास्त्री निवासी चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया हाल सोनकर भवन वाराणसी, यूपी जगदीश सोनकर निवासी चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया, वाराणसी दिलीप सोनकर निवासी चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया, वाराणसी मुकेश घई निवासी लभेडपुरा झांसी रोड जमीन के सौदे में हेरफेर की शिकायत पर पुलिस ने चारों पर धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।
Updated on:
19 Feb 2024 10:22 am
Published on:
19 Feb 2024 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
