
ग्वालियर. ग्वालियर शहर के रेड लाइट एरिया बदनापुरा में मंगलवार को एक बार फिर पुलिस एक्शन में नजर आई। पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति के तहत मंगलवार को एरिया के घर-घर में जाकर तलाशी ली इस दौरान पुलिस को दो और लड़िकयां मिली हैं जिनके बर्थ सर्टिफिकेट और राशन कार्ड जाली नजर आ रहा हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को थाने पहुंचाया है और उस मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले भी पुलिस ने रेड लाइट एरिया में एक्शन लिया था और तब 6 नाबलिग बच्चियों को बरामद किया था, जिनकी उम्र 10 से 16 वर्ष है। इसके साथ ही दो युवकों को भी गिरफ्तार किया था।
रेड लाइट एरिया में पुलिस का एक्शन
मंगलवार को ग्वालियर पुलिस एक बार फिर पूरे दल बल के साथ शहर के रेड लाइट एरिया बदनापुरा पहुंची। इस दौरान पुलिस के साथ नगर निगम का अमला और CMHO ग्वालियर के दल भी साथ थे जिससे कि दस्तावेजों की छानबीन और मेडिकल तत्काल किया जा सके। मंगलवार को इलाके में पहुंची पुलिस टीम ने घर-घर में जाकर सर्चिंग की और वेरीफिकेशन किया। वेरीफिकेशन के दौरान एक परिवार के घर से दो लड़कियां और संदिग्ध मिली हैं जिनके बारे में परिवार के सदस्य तुरंत कोई दस्तावेज नहीं दे पाया। इतना ही जो बर्थ सर्टिफिकेट और राशन कार्ड घरवालों ने दिए वो फर्जी नजर आ रहे थे। शक आने पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को निगरानी में लेकर थाने पहुंचाया और घर के मालिक को भी हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान इलाके के लोगों में भी पुलिस का खौफ नजर आया और दो दिन पहले हेकड़ी दिखाने वाले स्थानीय लोग मंगलवार को चुपचाप अपने व परिवार के दस्तावेज पुलिस से चैक कराते नजर आए।
देह व्यापार के लिए बदनाम है बदनापुरा
बता दें कि बदनाम बस्ती बदनापुरा में दो दिन पहले रविवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान देह व्यापार के लिए मासूम बच्चियों की खरीद फरोख्त का रैकेट सामने आया था। रविवार को बस्ती से 6 नाबालिग लड़कियां बरामद हुई थीं। इन्हें कब्जे रखने वालों से लड़कियों के फर्जी जन्मप्रमाण और आधार कार्ड बरामद हुए थे। बच्चियां बस्ती में कहां से आईं, उनके माता पिता कौन हैं इसके बारे में भी नादान बच्चियां नहीं बता पाईं थी। तब पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया था और स्थानीय रहवासियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध भी किया था।
Published on:
04 Oct 2022 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
