
अमित शाह ने दिलाया 150 पार का संकल्प, बोले- इस बार कांग्रेस को रोक लिया तो वो 30 साल तक नहीं आ पाएगी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सभी नेताओं के साथ साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में 150 से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प दिलाया। बैठक के दौरान अमित शाह ने कहा कि, इस बार अगर आप लोगों ने एकजुट होकर कांग्रेस को रोक लिया तो इस बात की भी मुझसे गारंटी ले लीजिए कि, कांग्रेस अगले 30 साल प्रदेश की सत्ता में नहीं आ सकेगी। इसलिए पूरा दम लगा दीजिए।
बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, बैठक में मौजूद सभी नेता, जनप्रतिनिधि कभी न कभी चुनाव लड़े हैं, इसलिए मैं कुछ सिखाना चाहूं तो ठीक नहीं होगा। मैं तो सिर्फ आपको शक्ति का एहसास कराने आया हूं। जैसे- हनुमान जी सागर को पार करने में हिचक रहे थे तो जामवंत जी ने उन्हें उनकी शक्ति का एहसास कराया था। उन्होंने कहा कि, जीत के लिए कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ अपने अंदर से वो 'मैं' अहम को निकाल दें, फिर आप देखेंगे कि, आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकेगा। आपका दुनिया और चुनाव को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।
कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
अमित शाह ने बैठक में शिवराज सरकार को कहा कि सभी पदाधिकारी और प्रतिनिधि आज इस बात का संकल्प लें कि, वो सिर्फ जीतने के लिए ही मेहनत करेंगे। ये समय शिकायत का नहीं, बल्कि एकजुट होकर मैदान में उतरने का है। इस बार 150 से ज्यादा सीट लाकर प्रदेश सरकार को लौटाना है। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी टिप्स भी जनप्रतिनिधियों को दिए।
इन नेताओं ने शुरु किया बैठक का उद्धाटन सत्र
इससे पहले ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। ये बैठक प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद खास बताई गई है।
Published on:
20 Aug 2023 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
