
Anju Rafael used to talk to Dubai more than Naseerullah of Pakistan
ग्वालियर की बहू और भिवाड़ी (राजस्थान) की बहू अंजू रफाइल अब पाकिस्तान में है। उसने अपने प्रेमी नसीरुल्लाह से बाकायदा निकाह कर लिया है और उसके घर में ही रह रही है। इस बीच उसके जीवन के कई राज सामने आ रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के रडार पर अंजू को पाक पहुंचाने वाला दुबई का मददगार है। खास बात तो यह है इस शख्स से अंजू नसीरुल्लाह से भी ज्यादा समय तक बात करती रही थी।
अंजू को पाकिस्तान पहुंचाने में नसीरउल्ला के अलावा कुछ किरदार और सामने आ रहे हैं। इस एपीसोड की अहम कड़ी दुबई की बताई जा रही है।
खुफिया एजेंसियों के अनुसार अंजू को पाक पहुंचाने वाला दुबई का एक मददगार है। नसीरउल्लाह से ज्यादा अंजू की उससे बात होती थी।
खुफिया एजेंसियां भी अंजू के दुबई के कनेक्शन को खंगाल रही हैं। अभी तक कहानी में यह माना जा रहा है अंजू का फोकस दुबई पर है। पति से फोन पर जिन दस्तावेजों को छिपाने की बात कर रही थी उसमें दुबई से जुड़ा राज छिपा हो सकता है। उधर गुरुवार को बौना गांव में ग्याप्रसाद के मोबाइल से अंजू ने कॉल किए हैं। पिता और बेटी में बात हुई पर इसका ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि पिता गयाप्रसाद ने कहा कि उसकी हरकत से बदनामी हो गई है।
घटनाक्रम को खंगाल रही जांच एजेसियां मान रही हैं अंजू का फोकस दुबई पर है। पाकिस्तानी नसीरउल्लाह के जरिए वह दुबई का रूख करेगी। अंजू के फोन की डिटेल में नसीरउल्लाह से कहीं ज्यादा दुबई में बात करने और मैसेज करने का ब्यौरा है। दुबई में वह शख्स कौन है। नसीरउल्लाह के अलावा अंजू उससे लगातार क्यों संपर्क में थी। इंटेलींजेंस टीम इस कड़ी को खंगाल रही हैं।
Published on:
28 Jul 2023 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
