
Astrology
19 को शुक्र मेष से अपनी स्व राशि वृषभ में जाएंगे, कुछ राशियों को लाभ
astrology बुद्धि एवं वाणी का कारक ग्रह बुध अपनी नीच राशि मीन से शत्रु एवं सूर्य की उच्च राशि मेष में शुक्रवार को प्रवेश कर गए हैं। यहां पूर्व से ही स्थित शुक्र के साथ बुध की युति होने से लक्ष्मी नारायण योग भी बनेगा। 19 मई को शुक्र मेष राशि से अपनी स्व राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण योग की युति हट जाएगी। बुध ग्रह का मेष राशि में भ्रमण 31 मई शुक्रवार तक रहेगा। ग्रह गोचर की ये घटनाएं कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाली है।
एक मई को गुरु के राशि परिवर्तन के साथ महीने की शुरुआत रही। अब बुध ने शुक्रवार को शाम 6:42 बजे मीन से मेष और शुक्र 19 मई को सुबह 8:43 बजे मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 14 मई को शाम 5:52 बजे सूर्य मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। एक ही माह में तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन से महीना सामान्य होता है, लेकिन चार ग्रह के राशि बदलने से आर्थिक स्थिति, मौसम और जन सामान्य पर प्रभाव के संकेत लिए जाते हैं। जातक के नाम व कुंडली के आधार पर इसकी गणना की जाती है। आगामी 19 मई को त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सुबह से ही सूर्य, गुरु और शुक्र ग्रह का त्रिग्रही योग बनेगा जो लगातार 31 मई तक रहेगा।
Published on:
13 May 2024 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
