
bahodapur police station staff kept minor girls in night
ग्वालियर. बहोड़ापुर इलाके से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियां कुछ घंटों बाद रात को उसी इलाके में ही मिल गईं। चाइल्ड लाइन की टीम लड़कियों को थाने लेकर आई। पुलिस से कहा रात का समय है उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया जाए। यहां तक कि सीडब्लूसी के अध्यक्ष ने भी फोन करके कहा। पुलिस ने अनसुनी कर उन्हें रातभर थाने में ही रखा। बाल कल्याण समिति अब इस मामले में कार्रवाई करने का मन बना रही है।
शनिवार को दो लड़कियां अचानक लापता हो गईं। परिजनों ने थाने में खबर दी। उधर दोनों लड़कियां रात करीब 9.30 बजे उसी थाना क्षेत्र में एक घर के बाहर पहुंच गईं। घर मालिक से कहा उन्हें अपना मोबाइल दे दो ताकि घर पर फोन कर दें। उन्होंने मोबाइल देकर स्पीकर ऑन कर दिया लेकिन उनकी बातचीत से शक हुआ तो पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस नहीं आई तो बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को फोन किया। उन्होंने चाइल्ड लाइन टीम को भेजा।
चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य टीम पहुची तो पुलिस भी आ गई। दोनों लड़कियों को थाने ले आई। चाइल्ड लाइन के सदस्य ने कहा कि कार्रवाई कर इन लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दो। लेकिन पुलिस टालती रही। फिर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने भी फोन किया। फिर भी पुलिस ने नहीं भेजा।
लड़कियों को रात में थाने नहीं रखना चाहिए था। जेजे एक्ट के अनुसार उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजना था। यह कानून का उल्लंघन है। बाल कल्याण समिति सोमवार को मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई करेगा।
डॉ केके दीक्षित, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति
Published on:
13 Jan 2020 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
