
indian railway
Indian Railways Train Route Changed many cancelled: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में पुल क्रमांक 110 के संधारण कार्य के लिए मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें तीन ट्रेनें ग्वालियर से होकर गुजरती हैं। इन तीनों ट्रेनों को मार्च से लेकर अप्रेल माह के बीच परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रेलवे (Indian Railways) द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार बरौनी से चलकर ग्वालियर आने वाली ट्रेन 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल को 19 मार्च से लेकर 29 अप्रेल के बीच वाया वाराणसी, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (MUZAFFARPUR JN SURAT EXPRESS) 23 व 30 मार्च, 6,13, 20 व 27 अप्रेल तथा ट्रेन 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस (GORAKHPUR OKHA EXPRESS) को 20 व 27 मार्च, तीन, 10, 17 व 24 अप्रेल को गोरखपुर, औडि़हार, जौनपुर, फाफामऊ, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए संचालित किया जाएगा।
Updated on:
17 Mar 2025, 10:53 AM IST
Published on:
17 Mar 2025, 10:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.