25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal IT Raid : चेतन और सौरभ…काली कमाई के साझेदार

Bhopal IT Raid : पुलिस ने बताया, सौरभ एक संपत्ति अपने और एक चेतन के नाम से बनाता था। ग्वालियर में सिटी सेंटर में भी सौरभ ने व्यावसायिक इमारत बनाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 21 Dec 2024, 10:06 AM IST

bhopal it raid

Bhopal IT Raid : भोपाल की अरेरा कॉलोनी में गुरुवार को लोकायुक्त ने आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापेमारी की। तीन करोड़ नकद समेत 234 किलो चांदी की सिल्लियां, 4 एसयूवी बरामद की। इसी बीच रात में रातीबड़ के मेंडोरी के जंगल में एमपी-07बीए 0050 कार से 52 किलो सोने के बिस्किट और 11 करोड़ नकद आयकर विभाग ने बरामद कर लिए। दोनों घटनाओं का पात्र एक ही कड़ी से जुड़े मिले। कार का मालिक ग्वालियर के माधौगंज (लकड़खाना) का चेतन सिंह गौड़ पिता प्रताप गौड़ और सौरभ दोनों गहरे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में संपत्ति बनाई।

ये भी पढें - करोड़ो के सोने का काला सच, रातीबड़ से मेंडोरी तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा विभाग

सौरभ पर आरटीओ बैरियर पर दलाली के आरोप हैं। बताते हैं, उसने तत्कालीन परिवहन मंत्री के करीबी होने का फायदा उठाकर करोड़ों की काली कमाई की। सौरभ ने संपत्तियां अपने और चेतन के नाम से बनाई। पुलिस ने बताया, सौरभ एक संपत्ति अपने और एक चेतन के नाम से बनाता था। ग्वालियर में सिटी सेंटर में भी सौरभ ने व्यावसायिक इमारत बनाई।

चेतन के पुश्तैनी घर में पसरा सन्नाटा

चेतन की कार से सोना मिलने के बाद पुश्तैनी घर, गौड़ का बाड़ा में सन्नाटा था। बाड़े में कई घर हैं, सभी के दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं। एक घर में टेंट हाउस का गोदाम खुला था। वहां काम करने वालों ने बताया, यह बाड़ा चेतन के परिवार का है, पर सभी शादी में गए हैं। पुलिस ने भी यहां लोगों से पूछताछ की।

ग्वालियर की दोस्ती भोपाल में भी निभाई

सौरभ और चेतन दोनों ही पहले ग्वालियर में रहते थे। सौरभ ग्वालियर के विनय नगर में रहता था और करीब सात साल पहले भोपाल शिफ्ट हो गया। बाद में चेतन सिंह भी भोपाल में बस गया। फिर दोनों साथ में उल्टे-सीधे काम करने लगे।