26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ो के सोने का काला सच, रातीबड़ से मेंडोरी तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा विभाग

Bhopal IT Raid: मुखबिरी सूचना पर आयकर ने 52 करोड़ (सोना और नकदी) जब्त की। इधर, तीन दिन की कार्रवाई के दौरान आयकर ने बिल्डरों के यहां से 10 करोड़ नकद, 24 लॉकर, कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 21 Dec 2024, 9:43 AM IST

bhopal it raid

Bhopal IT Raid : प्रदेश में बिल्डरों के 52 ठिकानों पर चल रही आयकर विभाग छापेमारी के दौरान गुरुवार देर रात बड़ा खुलासा हुआ। आयकर की टीम को भोपाल में मेंडोरा के जंगल में विनय असवानी के फॉर्म पर खड़ी कार एमपी 07 बीए 0050 से 52 किलो सोने के बिस्किट और 11 करोड़ रुपए के नोटों के बंडल मिले हैं। जब्त सोने की कीमत करीब 41 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिस कार में अकूत संपत्ति मिली, वह ग्वालियर के चेतन गौर के नाम पर रजिस्टर्ड है।

ये भी पढें - एमपी में आईटी की बड़ी रेड, जंगल से 52 किलो सोना जब्त

कार पर आरटीओ का मोनो भी है। विभाग ने रात 12 बजे कार्रवाई की और 11 घंटे बाद शुक्रवार को बैंक खुलते सुबह 11 बजे रुपए और सोना लॉकरों में रखवा दिए। शाम तक जब्त इस संपत्ति पर दावेदारी के लिए कोई भी सामने नहीं आया है। विभाग रातीबड़ से मेंडोरी तक लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है।

अफसरों को आशंका है कि जिन बिल्डरों के यहां छापेमारी(Bhopal IT Raid) चल रही है, उन्होंने ही अकूत काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए कार में रखी थी। लेकिन उनके पैंतरे काम नहीं आए, मुखबिरी सूचना पर आयकर ने 52 करोड़ (सोना और नकदी) जब्त की। इधर, तीन दिन की कार्रवाई के दौरान आयकर ने बिल्डरों के यहां से 10 करोड़ नकद, 24 लॉकर, कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए हैं।

ये भी पढें - Mahakumbh Special Train : एमपी से प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों से गुजरेंगी

प्रशासनिक अफसरों से सांठगांठ

आयकर विभाग जिन बिल्डरों के यहां छापामार कार्रवाई कर रहा है, उनके प्रशासनिक अफसरों से भी संबंध है। इसमें एक पूर्व मुख्य सचिव तक का शामिल होने की बात कही जा रही है। आयकर विभाग ये भी देख रहा है कि शहर से बाहर कार में सोना और रुपए भेजने में किसी बिल्डर का हाथ है या किसी अफसरान ने ही सोने और रुपए शहर से बाहर भेजे।

कम्प्यूटर ने खोले राज, लॉकरों में ज्यादा जेवर

शहर में 49 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई के दौरान बिल्डर के कर्मचारी के कम्प्यूटर की जांच में नकद लेन-देन से लेकर प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की अहम जानकारी भी विभाग को मिली है। अब तक करीब 10 करोड़ नकद और 24 लॉकर समेत प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें से कई बेनामी भी हैं। अधिकारिक सूत्रों का कहना है, जो लॉकर मिले हैं, उन्हें खोला जा रहा है। लॉकर में तय मात्रा से ज्यादा जेवरात मिल रहे हैं। इसका आकलन भी किया जा रहा है।