
Mahakumbh Special Train : जनवरी में प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ मेले(Mahakumbh Special Train ) के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जा रही हैं। डॉ. आंबेडकर नगर से बलिया के बीच दोनों दिशाओं में 09371/09372 बलिया-डॉ. आंबेडकर नगर-बलिया कुंभ स्पेशल ट्रेन चलेगी। दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 09371 डॉ. आंबेडकर नगर-बलिया कुंभ स्पेशल(Mahakumbh Special Train ) 22 एवं 25 जनवरी, 8 एवं 22 फरवरी को चलेगी। ये ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से दोपहर 13.45 बजे चलकर इंदौर, उज्जैन एवं शुजालपुर होते हुए अगले दिन 19.15 बजे बलिया पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09372 बलिया-डॉ. आंबेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 एवं 26 जनवरी, 9 एवं 23 फरवरी को बलिया से 23.45 बजे चलकर शुजालपुर (01.27/01.29), उज्जैन (03.40/03.50) एवं इंदौर (04.50/05.00) होते हुए अगले दिन 05.30 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।
Updated on:
20 Dec 2024, 10:49 AM IST
Published on:
20 Dec 2024, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.