3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking : आसमान से गिरे लोहे के गोले, जान बचाकर भागे लोग

अचानक आसमान से लोहे के गोले गिरने से हड़कंप मच गया, लोग आसमान से गिरे लोहे के ओले देखकर हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये ओले कहां से और कैसे गिरे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Aug 2023, 4:23 PM IST

loha.jpg

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में तीन स्थानों पर लोहे के गोले गिरने से हड़कंप मच गया है, अचानक लोहे के गोले गिरते देख लोग हैरान रह गए, ऐसे में लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भी भागते नजर आए, क्योंकि वे डर गए थे कहीं ऐसा न हो कि उनके सिर पर भी लोहे के गोले गिर जाएं।

भितरवार के समीप स्थित जौरा गांव में आसमान से लोहे का गोला गिरा है, ये गोला चकरी की तरह है जो गांव के गुरुद्वारे के पास धान के खेत मे आसमान से गिरा है, आसमान से लोहे के गोले गिरते देख लोगों में दहशत है।

बताया जा रहा है कि लोहे के गोले ग्वालियर जिले के बनियातोर, नयागांव और किठौदा क्षेत्र में स्थित खेतों में गिरे हैं, हालांकि लोहे के गोले गिरने से किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई है, आखिर ये लोहे के गोले कैसे और क्यों गिरे हैं।

बताया जा रहा है कि ये लोहे के गोले प्लेन से गिरेे होंगे, क्योंकि काफी समय बाद प्लेन में मल जमजमकर गोले का रूप ले लेता है, जो बाद में गिरता है।

आसमान से लोहे के गोले खेतों में गिरे हैं, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की टीम को भी दे दी है, प्रशासन की टीम भी लोहे के गोलों की जांच करने के लिए रवाना हो गई है। आसमान से जो लोहे के गोले गिरे हैं, उन्हें कोई चंद्रयान 3 के पार्ट्स भी बता रहा है।