
ग्वालियर। कांग्रेस ने केवल टैक्स की ही चोरी नहीं की, बल्कि 2004 से 2014 तक देश में बहुत से घोटालों को भी अंजाम दिया। कानूनी कार्रवाई के बीच अगर कोई आएगा, तो उसे कानून के लंबे हाथों का सामना और देश के कानून का पालन करना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यालय से लेकर मध्यप्रदेश के करप्शननाथ के नाम से चर्चित कमलनाथ आवास तक सब भ्रष्टाचार में शामिल हैं। कांग्रेस कर की चोरी करके शोर मचा रही है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में कमलनाथ की भूमिका सवालों के घेरे में है और कर चोरी में उनका हाथ सामने आ रहा है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट भी कमलनाथ को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। ऐसे में कमलनाथ को जनता के समक्ष चंदे के धन्धे का हिसाब देना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को ग्वालियर में पत्रकार से चर्चा करते हुए कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा, कांग्रेस लगातार बुरे दिनों की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस ने पहले कहा था कि 200 करोड़ का नोटिस मिला है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बता रहे हैं कि आयकर विभाग से इन्हें 1800 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है। कांग्रेस बताए कि यह पोल आखिर है कितनी गहरी। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की काली कमाई करने के साथ कई वरिष्ठ नौकरशाहों, मंत्रियों व व्यापारियों से बड़े पैमाने पर रिश्वत की वसूली की है। कांग्रेस केवल मेवा खाने के लिए राज करती है।
शर्मा ने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अप्रेल-2019 में मध्यप्रदेश में कई ठिकानों पर सर्चिंग की थी, तब दो कंपनियों से जुड़ी कैश रिसिप्ट मिली थी। जिसमें एक कंपनी ने ठेकों के बदले नकद दिया, तो वहीं दूसरी कंपनी कमलनाथ के करीबी की बताई गई, जिसने कांग्रेस को करोड़ों में नकद राशि दी थी। करप्शननाथ दुनिया को बताएं कि आखिर कौन हैं, उनके वो करीबी? कमलनाथ के सहयोगियों से हासिल नकदी मध्यप्रदेश में चलाए गए एक बड़े कथित भ्रष्टाचार घोटाले से जुड़ी थी।
छिंदवाड़ा की जनता को छलने वाले कमलनाथ मध्यप्रदेश की जनता अपने इस घोटाले के बारे में भी बताएं। जांच एजेंसियों ने कमलनाथ के अधिकारिक आवास से एआईसीसी कार्यालय तक करोडों रुपए के धांधली की बात भी उजागर की है, जिसके बारे में भी कमलनाथ व जीतू पटवारी मध्यप्रदेश की जनता को बताएं?
Updated on:
01 Apr 2024 10:49 am
Published on:
01 Apr 2024 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
