25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में भाजपा की जीत पर ये क्या बोले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात का चुनाव जिन परिस्थितियों में जीता है, वो शेर के जबड़े में से चुनाव निकालने के समान रहा।

2 min read
Google source verification
bjp, prabhat jha, gujrat election, gujrat bjp won, political, rahul gandhi, bjp won, amit shah, narendra modi, gwalior news, mp news

ग्वालियर/शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात का चुनाव जिन परिस्थितियों में जीता है, वो शेर के जबड़े में से चुनाव निकालने के समान रहा। यह बात सोमवार को शिवपुरी सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता देशभक्त हैं, लेकिन साजिश रचना गलत है।

जब यूं ही खुद आकर शहनाई बजाने लगे उस्ताद बिस्मिला खां, तानसेन समारोह की ऐसी ही 15 बातें जो आप नहीं जानते

झा ने कहा कि भारतीय राजनीति में आज का दिन भाजपा के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। देश के 19 राज्यों में से 5 एलाइंस व 14 में भाजपा सरकार में है। झा ने कहा कि राहुल गांधी के साथ तो सिर मुढ़ाते ही ओले पडऩे जैसी बात हुई,क्योंकि उन्होंने पार्टी की कमान संभाली और इधर गुजरात व हिमाचल कांग्रेस हार गई। गुजरात में 150 का नारा पूरा न कर पाने के सवाल पर प्रभात झा ने कहा कि हम सीटों की बात नहीं कर रहे, लेकिन भाजपा को कांग्रेस से 8 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं।

साथ ही एक और रिकार्ड यह बना है कि गुजरात में भाजपा 22 साल से है और अब 5 साल जुडऩे से 27 साल हो जाएंगे। झा ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने जातिवाद का जहर घोलने का प्रयास किया। वे तो यहां तक बोले कि एक मिनट को कल्पना करें कि यदि हम हार गए होते तो क्या होता।

घर से लापता था व्यापारी फिर ६ दिन बाद दूसरे शहर में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली लाश, लोग देख रह गए सन्न

उन्होंने कहा कि आज मैने अशोकनगर, गुना व शिवपुरी में दो नारे सुने, जिसमें कहा कि गुजरात व हिमाचल हमारी है, अब कोलारस व मुंगावली की बारी है। लोकतंत्र में विपक्ष कमजोर हो रहा है, के सवाल पर प्रभात झा ने कहा कि समझदार विपक्ष लोकतंत्र की आवश्यकता है, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस नासमझ विपक्ष है।