
पूर्व पार्षद की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से हमला, फायरिंग में 1 की मौत दो गंभीर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बीती रात मनाई जा रही पूर्व पार्षद की जन्मदिन पार्टी में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारगार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में तीन सगे भाइयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि, बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद की घटना शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र का है। यहां सत्यनारायण टेकरी इलाके में रहने वाले पूर्व पार्षद शशि वर्मा के जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुरानी रंजिश ने ली जान
इस जानलेवा हमले में तीन सगे भाइयों में से एक को मौत हो गई, जबकि दो अन्य भाई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा कि, पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच ये विवाद हुआ था।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। फिलहाल, पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
Published on:
28 Aug 2023 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
