21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GF को लेकर भागा प्रेमी,फिर जीजा व दोस्त के साथ मिलकर किया वो, प्रेमिका इस हाल में पहुंची घर

एक युवक ने पहले एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर आगरा का ताजमहल घुमाने के लिए ले गया

2 min read
Google source verification
youth, boy friend,girl,man,couple,girl friend, boy friend,lover,

ग्वालियर। एक युवक ने पहले एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर आगरा का ताजमहल घुमाने के लिए ले गया फिर वहीं से उसे अपने साथ भगा ले गया। १० दिन बाद वापस ग्वालियर आया और अपने जीजा के घर लड़की को छोड़कर चला गया। जीजा ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लड़की से गैंगरेप किया। बाद में प्रेमिका ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रेमिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें : झोली फैलाकर सिंधिया ने की इस मजार की पूजा,फूल गिरते ही कबूल हुई दुआ

शहर के इंदरगंज में रहने वाली लड़की की दोस्ती कुछ समय पहले पड़ोस में ही रहने वाले सौरभ राठौर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने प्रेमिका को आगरा का ताजमहल घुमाने के लिए राजी किया। दोनों २५ अगस्त को यहां से आगरा पहुंचे और वहीं से लड़का प्रेमिका से शादी करने के लिए उसे अपने साथ भगा कर ले गया। बाद में छह सिंतबर को प्रेमी लड़की को लेकर ग्वालियर आया और उसे अपने जीजा के घर पर छोड़ गया।

यह खबर भी पढ़ें : बाइक पर जा रही युवती को BF ने धक्का देकर नीचे गिराया, हुआ यह हाल

साथ ही कुछ दिन बाद शादी करने की बात कही। लेकिन जीजा प्रमोद ने अपने दोस्त बंटी यादव के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। साथ ही सौरभ का दोस्त रोहित चौहान ने भी लड़की के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। बाद में यह लोग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। रेप की शिकार लड़की ने घर पहुंचते ही सारी घटना अपने परिजनों को बताई।

यह खबर भी पढ़ें : डिलीवरी के लिए आई महिला को हॉस्पिटल में दिखा भूत! उसने बताई वो कहानी सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

इसके बाद परिजन लड़की को लेकर रात को इंदरगंज थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की का मेडिकल भी कराया गया, जिसमें उसके साथ जबर्दस्ती की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ लिया है। साथ ही दो फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है।

यह खबर भी पढ़ें : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक मिला इस हाल में कि देखने वाले रह गए सन्न, परिजनों के ये है आरोप

जीजा व दोस्तों ने किया रेप
लड़की ने पुलिस को बताया कि छह सिंतबर को प्रेमी सौरभ ग्वालियर आया और बाद में शादी करने की बात कहते हुए अपने दोस्त रोहित व जीजा प्रमोद के साथ उसे छोड़कर चला गया। यह दोनों युवक लड़की को शहर के हुरावली रोड स्थित एक किराए के मकान में ले गए। जहां उसके साथ दोनों ने मिलकर रेप किया। बाद में रोहित और उसके दोस्त जान से मारने की धमकी देकर उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।