12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन को दोस्त के हवाले कर गया भाई, उसने वायरल कर दिए अश्लील वीडियो

एक भाई और बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.

2 min read
Google source verification
बहन को दोस्त के हवाले कर गया भाई, उसने वायरल कर दिए अश्लील वीडियो

बहन को दोस्त के हवाले कर गया भाई, उसने वायरल कर दिए अश्लील वीडियो

ग्वालियर. एक भाई और बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, बर्थडे पार्टी में केक काटने का बहना बनाकर एक भाई ने बहन को दोस्त के साथ ले जाकर छोड़ दिया, उसने मौका देखकर 12 वीं की स्टूडेंट के साथ गंदी हरकत करते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जब कई लोगों के फोन लड़की और उसके घरवालों को वीडियो वायरल होने के आए तो स्टूडेंट को पता चला और इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।


जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले में एक लड़के ने अपनी ही मौसी की लड़की को बर्थडे पार्टी में चलने और वहां केट काटने का बहाना बनाया और उसे लेकर वह एक होटल में गया, जहां उसने बहन को दोस्त के साथ छोड़ दिया और कही चला गया, ऐसे में दोस्त ने मौके का फायदा उठाकर लड़की के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी और उसके साथ वीडियेा भी बनाकर वायरल कर दिया, वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने लड़की के परिजनों को फोन लगाकर सूचना देना शुरू किया, तो घरवाले घबरा गए और उन्होंने अपनी बेटी से पूछा, तब जाकर स्टूडेंट ने पूरा किस्सा सुनाया और परिजनों के साथ थाने जाकर मामला दर्ज करवाया।

ये मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया और आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है, बताया जा रहा है कि घटना के दिन मौसी का लड़का ऋषभ १२ वीं की स्टूडेंट की कोचिंग क्लास पर पहुंचा, वहां से उसे बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाकर ले गया, इसके बाद उसने बहन को दोस्त के हवाले कर दिया। जहां पर उसके दोस्त जिसका नाम कार्तिक है, उसने लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसका वीडियो बना लिया, ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली, जिससे डरी हुई स्टूडेंट कुछ बोल नहीं पाई, इसके बाद भाई आया और बहन को लेकर वापस कोचिंग में छोड़ गया, ये मामला प्रकाश में आते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम जुट गई है।