9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्म के बाद न्यूड वीडियो शूट कर ब्लैकमेल करने वाला आटा कारोबारी गिरफ्तार

दिल्ली से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा..बीते सात दिनों में दो छात्राओं ने आटा कारोबारी के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई थी FIR..

2 min read
Google source verification
gwalior_rape.jpg

ग्वालियर. दोस्ती औऱ प्यार के जाल में फंसाकर रेप करने के बाद न्यूड फोटो शूट कर छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को ग्वालियर पुलिस ने आखिरकार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम धर्मवीर सिंह भदौरिया है जो कि ग्वालियर शहर का मशहूर आटा कारोबारी है। आरोपी के खिलाफ दो छात्राओं ने बीते 7 दिनों के अंदर पुलिस में दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

ये भी पढ़ें- पतंग उड़ाते-उड़ाते फिसला पैर, चौथी मंजिल से गिरा 8 साल का बच्चा, मौत

दोस्ती के जाल में फंसाकर बनाता था शिकार
चर्चित कारोबारी धर्मवीर सिंह भदौरिया के खिलाफ दो छात्राओं ने बीते सात दिनों के अंदर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि पहले तो आरोपी ने उनसे दोस्ती की और फिर उसके गोला का मंदिर इलाके के रजनीगंधा अपार्टमेंट स्थित कंपनी के दफ्तर में ले जाकर ऊपर के फ्लैट में रेप किया। इतना ही नहीं रेप करने के बाद आरोपी ने उनके न्यूड वीडियो भी शूट किए जिनके जरिए वो उन्हें ब्लैकमेल करता था और हर शनिवार को अपने फ्लैट में बुलाकर दुष्कर्म करता था। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आरोपी न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था ।

ये भी पढ़ें- पुलिया से टकराकर टूट गई कार हो गए दो टुकड़े, देखें वीडियो

दिल्ली से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक कारोबारी धर्मवीर सिंह भदौरिया को इस बात की जानकारी लग गई थी कि छात्राओं ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसलिए आरोपी फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो पाया कि आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस होने के बाद SP ग्वालियर अमित सांघी ने तत्काल क्राइम ब्रांच की टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया। जिसने आरोपी दिल्ली की सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी धर्मवीर सिंह भदौरिया का धर्मवीर अनमोल आटा व ब्रेड का कारोबार है।

देखें वीडियो- अपने ही शहर में सिंधिया का विरोध