
मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव : विजय गोयल अध्यक्ष और प्रवीण अग्रवाल मानसेवी सचिव निर्वाचित
ग्वालियर। मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित चुनाव में अध्यक्ष पद पर क्रियेटिव हाउस के विजय गोयल और मानसेवी सचिव पर व्हाइट हाउस के डॉ.प्रवीण अग्रवाल निर्वाचित हुए हैं। पदाधिकारियों के सभी परिणाम देर रात घोषित किए गए। वहीं कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा शनिवार को की जाएगी। कशमकश भरे मुकाबले में क्रियेटिव हाउस के विजय गोयल ने व्हाइट हाउस के भूपेन्द्र जैन को 70 मतों से पराजित किया। संयुक्त अध्यक्ष पद पर व्हाइट हाउस के प्रशांत गंगवाल ने क्रियेटिव हाउस के सुरेश बंसल पर 646 मतों से विजय प्राप्त की।
उपाध्यक्ष पद पर व्हाइट हाउस के पारस जैन ने क्रियेटिव हाउस के गोकुल बंसल को 210 वोट से हराया। मानसेवी सचिव पद पर व्हाइट हाउस के डॉ.प्रवीण अग्रवाल ने क्रियेटिव हाउस के जगदीश मित्तल पर 888 विजय प्राप्त की। संयुक्त सचिव पद पर क्रियेटिव हाउस के ब्रजेश गोयल ने व्हाइट हाउस के सुनील अग्रवाल को 916 वोटों से हराया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर व्हाइट हाउस के बसंत अग्रवाल ने क्रियेटिव हाउस के महेश गर्ग को 191 मतों से पराजित किया। इस चुनावी समर में जहां क्रियेटिव हाउस के दो वहीं व्हाइट हाउस के चार प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं।
किसको कितने वोट मिले
चुनावी झलकियां
2928 मतदाताओं में से 2469 ने डाले वोट, 213 डाक मतपत्र आए
मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। 2019-22 की कार्यकारिणी के लिए 6 पदाधिकारियों और 89 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव हुए। चुनाव में कुल 2928 सदस्यों में से 2469 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 91 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन कार्यालय से बाहरी मतदाताओं के लिए 263 डाक मतपत्र भेजे गए थे। इनमें से शुक्रवार को शाम 5 बजे तक 213 वोट वापस आए थे। इस तरह से चुनाव में कुल 2682 वोट पड़े। गत वर्ष चैंबर चुनाव के दौरान मतपत्र लूटने जैसी घटना हो गई थी इसके चलते इस बार यहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान के बाद परिणामों की घोषणा देर रात तक की गई।
चैंबर चुनाव के चलते सनातन धर्म मंदिर रोड का यातायात अवरुद्ध किया गया था। इसके लिए पेट्रोल पंप के सामने बेरिकेड्स लगाए गए थे। वहीं अचलेश्वर मंदिर की सडक़ पर सेंट्रल मॉल के सामने बेरिकेड्स लगाए थे। इसके चलते दिन भर यहां से निकलने वाला यातायात रोशनी घर रोड से निकाला गया। कई बार यहां जाम भी लगा।
50 सीए और एडवोकेट ने की काउंटिंग
चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की मतगणना शाम 7 बजे से प्रारंभ की गई। इसके लिए 50 चार्टर्ड अकाउंटेंट और एडवोकेट को लगाया गया था। सीए और एडवोकेट ने मतों की गिनती की।
Published on:
16 Mar 2019 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
