14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन पर 40 मिनट पहले आ गई ट्रेन, रेलवे ने नहीं किया अनाउंसमेंट !

-कोटा-इटावा एक्सप्रेस का बदला समय-यात्रियों की ट्रेन छूटी, डिप्टी एसएस कार्यालय पर हंगामा-तय समय से 40 मिनट पहले आने लगी ट्रेन

2 min read
Google source verification
train.jpg

Kota-Etawah Express

ग्वालियर। रेलवे ने कोटा-इटावा एक्सप्रेस का समय बदल दिया है, लेकिन अभी भी यात्री अपने पुराने समय पर स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को इस बदलाव के चलते कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। कोटा- इटावा एक्सप्रेस अभी तक 9.50 बजे आकर 9.55 बजे इटावा के लिए जाती थी, लेकिन दो दिन से इसके समय बदलकर सुबह 9.10 बजे आकर 9.15 बजे इटावा जाने का हो गया है। सोमवार को यात्री अपने रिजर्वेशन टिकट के आधार पर स्टेशन पर पहुंचे तो ट्रेन इटावा के लिए निकल चुकी थी। इसमें कई यात्री तो बाहर से आकर इस ट्रेन को पकडक़र इटावा जाने वाले थे।

पुराने निर्धारित समय से पहले ट्रेन के जाने से परेशान होकर यात्रियों ने डिप्टी एसएस कार्यालय घेर लिया। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन का समय बदलने का हमारे पास मैसेज ही नहीं आया। इसमें से भोपाल निवासी सियाराम पुलकित और भोपाल निवासी संजय श्रीवास्तव ने डिप्टी एसएस से कहा कि आप लोग इस टिकट पर लिखकर दो कि रेलवे ने समय बदल दिया है। इसके चलते डिप्टी एसएस कार्यालय में लगभग आधे घंटे तक हंगामा होता रहा।

लिखित शिकायत के बाद निपटाया मामला

डिप्टी एसएस के चैंबर में यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना रेलवे के अन्य अधिकारियों को भी मिली। यात्रियों का कहना था कि रेलवे ने अगर समय बदला है तो हमें लिखकर दो। जब यात्री ने अपनी शिकायत लिखित में दी तो डिप्टी एसएस ने उस पर ट्रेन का नया समय लिखकर दिया।

अनांसमेंट तक नहीं हुआ

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने से पहले होने वाला अनाउंसमेंट भी कभी- कभी कुछ ट्रेनों का नहीं होता है। सोमवार को जिस समय इस ट्रेन का समय हो रहा था। उसी समय शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत का भी समय हो रहा था, इसलिए इस ट्रेन का अनाउंसमेंट हुआ ही नहीं। यात्रियों ने बताया कि हम लोग तो अपने पुराने समय के आधार पर ही यहां पर आए थे।