
मुख्यमंत्री कमलनाथ और सिंधिया आज आएंगे शहर में, सुरक्षा कड़ी,मुख्यमंत्री कमलनाथ और सिंधिया आज आएंगे शहर में, सुरक्षा कड़ी
ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस महामंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर आएंगे। यहां से दोनों अलग-अलग मुरैना के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ दोपहर 12.15 बजे भोपाल से रवाना होंगे। 12.45 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद एक बजे हेलीकॉप्टर के जरिए मुरैना जाएंगे।
कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 1.45 बजे वापस ग्वालियर आएंगे। यहां से 2.15 बजे भोपाल रवाना होंगे। वहीं कांग्रेस महामंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 नवंबर को सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर आने के बाद वे प्रात: 11 बजे एमआईटीएस में बैठक लेंगे। इसके अलावा वे दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुरैना के लिए रवाना हो जाएंगे। रात को यहां से दिल्ली रवाना होंगे।
सुरक्षा कड़ी
मुख्यमंत्री कमलनाथ और सिंधिया को लेकर शहर में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। हालांकि यह ग्वालियर में एयरपोर्ट पर आएंगे। जिससे बाद दोनों ही मुरैना के लिए रवाना होंगे।
Published on:
30 Nov 2019 11:40 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
