5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों ने सरपंच को लिखी पाती बोले साहब, समस्या का समाधान तो करा दो

कराहल के गोबर्धा प्राथमिक शाला जाने का रास्ता बदहाल

2 min read
Google source verification
child request sarpanch to village problems

बच्चों ने सरपंच को लिखी पाती बोले साहब, समस्या का समाधान तो करा दो

ग्वालियर। कराहल के गोबर्धा प्राथमिक शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने कीचड़ भरे रास्ते को लेकर सरपंच को पाती लिखी है। स्कूली बच्चों ने पत्र लिखकर कहा है कि रास्ते में पानी भरा है जिससे कीचड़ हो गई है, हमें रोज उस कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कीचड़ में गिरने का डर सताता है। इसलिए आप कीचड़ से निजात दिलाओ। कक्षा 3 से 5 के 26 बच्चों ने सरपंच के नाम प्रार्थना पत्र लिखकर प्रधानाध्यापक को दिया है। प्रधानाध्यापक श्यामबाबू सेन ने सरपंच को छात्रों का पत्र भेज दिया है।

छात्राओं की हेल्प करना इन युवकों को पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने जमकर की मारपीट

छात्रों ने एसडीएम कराहल के नाम भी प्रार्थना पत्र लिखा है। प्राथमिक विद्यालय मार्ग पर पिछले चार साल से यह समस्या बनी हुई है। बरसात में पानी निकासी नहीं होने से सीसी सडक़ पर पानी जमा हो जाता है। जिससे रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता है और स्कूल में पढऩे जाने वाले छात्र-छात्राओं को मजबूरी में यहां से गुजरना पड़ता है। कीचड़ से कपड़े खराब होते हैं इसलिए हर दिन उन्हें धोना पड़ता। इस परेशानी से जूझ रहें 26 बच्चों ने एक साथ कराहल ग्राम पंचायत के सरपंच को पत्र लिखकर लिखकर रास्ता सही कराने की मांग की है।

प्रदेश में यहां मुसीबत बना आधार कार्ड बनवाना, यह है मुख्य वजह

प्राथमिक शाला गोबर्धा खुर्द कराहल के प्रधानाध्यापक श्यामबाबू सेन ने बताया कि स्कूल के 26 बच्चों ने स्कूल मार्ग पर जमा पानी और कीचड़ को मुद्दा बनाकर सरपंच कराहल को पत्र लिखा है। उनकी परेशानी बीते कई सालों से है। शाला में आते जाते बच्चों की ड्रेस खराब होती है। साथ ही फिसकर गिर भी जाते हैं।

दूध निकालकर सडक़ों पर गाय छोडऩे वालों पर सरकार हुई सख्त, जल्द आ रहा है ये नियम

ग्राम पंचायत कराहल के सरपंच नंदकिशोर आदिवासी ने बताया कि बच्चों की लिखी हुई पाती मुझे मिली है, इससे पहले में इस शाला मार्ग में भरे पानी को निकवाने गया था। सडक़ के दोनों तरफ रहने वाले लोगों ने विरोध किया था। अब सडक़ की ऊंचाई देकर पाइप डालकर पानी की निकासी की जाएगी।

बेटे की तेरहवीं के दिन पिता ने तोड़ा दम, अगले दिन मां भी चल बसी, जिसने भी सुना रह गया दंग