
children
ग्वालियर। भिण्ड के नगरीय क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी में शुक्रवार को बासा और घटिया दलिया खाने से आधा दर्जन से अधिक बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर बच्चों की माताएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को साथ लेकर सीडीपीओ नगरीय कार्यालय पहुंची लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं मिला इस पर वह कोआर्डिनेटर विश्वजीत से मिलने के बाद लौट आई।
शहरीय क्षेत्र की आंगनबाड़ी क्रं. १०/६ रामनगर में सुबह स्वसहायता समूह की ओर भेजा गया दलिया बच्चों को परोसा गया था। दलिया में झाग उठने के साथ बदबू भी आ रही थी। घटिया किस्म का बासा दलिया खाने से ललित कुमार, संध्या, अर्पित कुमार, पूजा देवी, संजना, अर्पिता आदि को उल्टियां होने लगी। वहीं ७० वर्षीय निराश्रित वृद्धा ने भी दलिया खा लिया था उसे भी मौके पर ही उल्टियां होने लगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली- शिकायत करने पर दी जाती है बर्खाश्त करने की धमकी
सीडीपीओ कार्यालय पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि करीब २० दिन से बदबूदार दलिया-चने की सब्जी समूह की ओर से भेजी जा रही है। कई बार पंचनामा बनाकर शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन सीडीपीओ संरक्षण प्राप्त समूहों पर कार्रवाई करने के बजाय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ही सेवा से पृथक करने की धमकी दी जाती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती।
"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से पैसों की मांग जा रही थी, न देने पर साजिश रचकर शिकायत कराई गई है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खाश्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी लिए प्रेशर बनाया जा रहा है। ६० आंगनबाडिय़ों में खाना जाता है अन्य शिकायत क्यों नहीं कर रही।"
उपमा दीक्षित, अध्यक्ष सुशीला देवी स्वसहायता समूह भिण्ड
"अधीनस्थों से जानकारी ले रहा हूं। मामले की पूरी निस्पक्षता से जांच कराई जाएगी। दोषी समूह पर कार्रवाई की जाएगी। अभी इस संबंध में कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी।"
आरएन बुधोलिया जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी भिण्ड
Published on:
28 Oct 2017 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
