11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : दो गुटों में चली लाठियां,आधा दर्जन घायल,पुलिस में खलबली

बड़ी खबर : दो गुटों में चली लाठियां,आधा दर्जन घायल,पुलिस में खलबली

2 min read
Google source verification
police

बड़ी खबर : दो गुटों में चली लाठियां,आधा दर्जन घायल,पुलिस में खलबली

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में महज छह दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड़ पर है। साथ ही मुरैना व भिण्ड में तो अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भी आ चुका है फिर भी जिले में दो गुटों में लाठियां चल गई। जिससे पुलिस व ग्रामीणों में हडक़ंप मच गई। दरअसल ग्वालियर चंबल संभाग के मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव में उधारी के पैसे मांगने के ऊपर दो गुटों के बीच लाठियां चली। इसमें आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : भाजपा के ये दिग्गज नेता दाल-चावल से भर रहे पेट,कुछ ऐसी है इनकी स्थिति

देवगढ़ पुलिस ने भारत सिंह पुत्र मुन्ना सिंह सिकरवार की रपट पर आरोपी रोहित, नीरज, राहुल, मुकेश, प्रदीप, बल्लू, लला, रवि सभी सिकरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे गुट के रोहित सिकरवार की रपट पर आरोपी भारत ङ्क्षसह, राजा, बल्लू, टिंकू, कौशल किशोर, गोलू, पंडा, सोनू, छोटे सिंह, जंडेल सिंह, सतेन्द्र सिंह, हरीशंकर, रामनरेश सभी सिकरवार के खिलाफ क्रॉस कायमी की है।

यह भी पढ़ें : हैलो,मैं प्रत्याशी..कार्यालय से बोल रही हूं,क्या आपके पास भी आ रहे है ऐसे कॉल तो जरूर पढ़े ये खबर

पुलिस के अनुसार भारत सिंह सिकरवार ने कुछ समय पूर्व राहुल सिंह सिकरवार को उधार पैसे दिए थे। बुधवार की सुबह सात बजे भारत ङ्क्षसह ने राहुल सिंह से उधारी के पैसे मांगे, इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों तरफ से लाठियां चलीं। खबर तो फायरिंग की है लेकिन पुलिस को मौके पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि यहां फायरिंग हुई है। इस झगड़े में पहले गुट के रामनरेश, कौशल किशोर, राजा और दूसरे गुट के फरियादी स्वयं राहुल सिंह, मुकेश सिंह, लला घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : राजनीति के सबसे बड़े दिग्गज नेता बोला प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय,भाजपा में हडक़ंप

लोगों में बना डर
आसपास के लोगों ने बताया कि चुनाव के चलते जिले को हाईअलर्ट पर लिया गया है। साथ ही जिले में भारी संख्या में भी पुलिस बल तैनात है फिर भी दो गुठों में मारपीट होने से वह सहमें हुए है।

यह भी पढ़ें : MP ELECTION 2018 : जनहित के लिए योजनाएं बनें और उनका सही इम्प्लीमेंटेशन हो

वहीं कुछ लोगों को कहना है कि मारपीट होने के बाद कई बार पुलिस को जानकारी दी लेकिन वह समय पर नहीं आई। जिससे दोनों गुठों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी व फरसों से हमला कर दिया। जिससे आसपास के लोगों में हडक़ंप की स्थिति बन गई।