
बादलों ने छांकने नहीं दिया सूरज, दिन में ठंड बढ़ी, पर चार साल में नवंबर की सबसे गर्म विदाई
जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को शहर का मौसम बदल गया। शहर में सुबह से बादल छाए रहे। दिन में बादलों की वजह से धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सयस की गिरावट आने से 22.8 डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर आ गया। सामान्य से चार डिसे कम रहा। इस कारण दिन में ठिठुरन बढ़ गई। दिन व रात में एक जैसी ठंड रही। नवंबर में पड़ी ठंड की स्थिति देखी जाए तो चार साल बाद सबसे कम ठंड पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर से आसमान साफ होना शुरू हो जाएगा। हालांकि रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने से ठंडक कम रहेगी।
नवंबर का मौसम पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहा है। हर हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। नवंबर के अंतर में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से हल्की बारिश हुई है। इससे मध्यम कोहरा भी छाया, लेकिन रात में ठंड नहीं बढऩे दी। अंत के तीन दिनों में बादलों से दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया, जिससे ठंडक रही। जबकि रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने से ठंडक कम रही।
48 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा पश्चिमी
- जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर पश्चिम राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना है। एक चक्रवातीय घेरा अरब सागर में बना हुआ है। जो ट्रफ लाइन के के रूप में सक्रिय है। ये सिस्टम 48 घंटे में कमजोर पड़ जाएंगे। इससे बादल छटना शुरू होंगे।
- अंडमान निकोबार के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। बांग्लादेश के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे पूर्वी हवा भी चल रही है।
- तीन दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। चार दिसंबर के बाद ठंडक बढ़ सकती है।
- हवा में नमी होने की वजह से कोहरा छाने की भी संभावना है।
चार साल में रात में पड़ी ठंड
वर्ष न्यूनतम तापमान
2019 10.3
2020 7.9
2021 8.0
2022 8.0
अधिकतम तापमान-2२.८ डिसे
न्यूनतम तापमान-1६.२ डिसे
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इससे बादल छाएंगे, लेकिन अगले 24 घंटे में सिस्टम कमजोर पड़ेगा। इससे आसमान साफ होगा। नमी के कारण कोहरा छा सकता है।
डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल
Published on:
30 Nov 2023 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
