
बादल छटे, 72 घंटे में ठंड की दस्तक, 10 डिग्री सेल्सियस नीचे आएगा तापमान, कोहरा भी छाएगा
अंचल के मौसम को प्रभावित करने वाले चक्रवातीय घेरे कमजोर पड़ गए हैं। इस कारण बुधवार को आसमान साफ हो गया हो गया। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार 72 घंटे में अंचल सहित शहर में ठंड दस्तक दे सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस (डिसे) से नीचे दर्ज होने की संभावना है। इसके अलावा हल्के से मध्यम कोहरा भी छाएगा, जिससे दिन में भी ठंड रहेगी। 11 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर 13 से 14 दिसंबर के बीच फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
दरअसल राजस्थान, मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवातीय घेरे कमजोर पड़ गए। इस वजह से आसमान साफ हो गया। गत दिवस धूप निकलने पर तापमान में उछाल आया। बुधवार को को भी आसमान साफ रहा है। रात में जो कोहरा छाया, वह भी छट गया। इस कारण न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर 13.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे सुबह ठंड का अहसास हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इस कारण दिन में भी धूप की चुभन नहीं रह। दिन में हल्के गर्म कपड़े पहनने पड़े। मौसम केंद्र भोपाल के रडार प्रभारी डा वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि तीन दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना है।
तूफान के कमजोर पडऩे पर बदलेगा हवा का रुख
- बंगाल की खाड़ी में आया मिचौंग सक्रिय है। यह अगले दो दिन के भीतर कमजोर पड़ जाएगा। इससे पूर्व हवा शांत हो जाएगी। हरियाणा के पास बना चक्रवातीय घेरा भी कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद उत्तरी हवा का चलना शुरू होगा। यह हवा अपने साथ कश्मीर से ठंडक लेकर आएगी।
- उत्तरी हवा चलने व आसमान साफ होने पर रात के तापमान में तेज गति से गिरावट आएगी।
- सात दिसंबर को शहर में हल्के से मध्यम कोहरा छाएगा। इससे दृश्यता 500 मीटर तक रह सकती है। यदि कोहरा घना होता है तो धूप भी देर से निकल सकती है। हवा में नमी होने की वजह से
- 10 डिग्री से नीचे तापमान आने पर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
अधिकतम तापमान-24.8 डिसे
न्यूनतम तापमान-13.3 डिसे
बारिश- 12.2
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 15.4
08:30 १4.811:30 21.0
14:30 24.0
17:30 21.6
Published on:
07 Dec 2023 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
