19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM सुरक्षा में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सहित छुटटी आए सिपाही हजीरा थाने में तैनात

cm security police officer report to hazira police thane in gwalior : तीनों पुलिसकर्मियों ने शनिवार को पुलिस लाइन जाकर बताया कि छुटटी पर आए थे। तीनों हजीरा इलाके में ठहरे हैं लेकिन लाॅकडाउन की वजह से डयूटी पर वापस नहीं लौट सके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cm security police officer report to hazira police thane in gwalior

cm security police officer report to hazira police thane in gwalior

ग्वालियर. लंबी छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी प्रदेश में जिस षहर, गांव में जहां भी है वहीं डयूटी करेंगे डीजीपी ने षुक्रवार को फरमान जारी किया था। आदेश पर शनिवार को तीन पुलिसकर्मियों ने हजीरा थाने में ज्वाइंन किया हैं। इनमें सीएम सिक्योरिटी में पदस्थ सब इंस्पेक्टर आकाश सिंह चैहान सहित 10 वीं बटालियन में तैनात आरक्षक सागर और पांचवी बटालियन में तैनात आरक्षक ब्रम्हजीत सिंह हैं। तीनों पुलिसकर्मियों ने शनिवार को पुलिस लाइन जाकर बताया कि छुटटी पर आए थे। तीनों हजीरा इलाके में ठहरे हैं लेकिन लाॅकडाउन की वजह से डयूटी पर वापस नहीं लौट सके हैं।

इसलिए तीनों पुलिसकर्मियों को हजीरा थाना ज्वाइंन करने के लिए कहा गया। दरअसल प्रदेश में कई पुलिसकर्मी अवकाश पर थे। कोरोना वायरस के बचाव के लिए पुलिस को इन दिनों लंबी डयूटी करना पड रही है। ऐसे में हर जिले में फोर्स की जरुरत की हैं ऐसे में अवकाष पर पुलिसकर्मियों के रहने की वजह से फोर्स की कमी का असर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पडता। इस कमी को पूरा करने के लिए डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जहां है वहीं डयूटी करने के आदेष जारी किए गए।