29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने आंदोलकारियों से छीना मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला,बाजार बंद कराते कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस ने आंदोलकारियों से छीना मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला,बाजार बंद कराते कार्यकर्ता गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
cm shivraj singh chouhan

पुलिस ने आंदोलकारियों से छीना मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला,बाजार बंद कराते कार्यकर्ता गिरफ्तार

ग्वालियर। किसानों के समर्थन में बाजार बंद करा रहे 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया और आंदोलकारियों पर फायर ब्रिगेड से पानी भी फेंका गया। गिरफ्तार कांग्रेसियों को ५0 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया।

यह भी पढ़ें : पार्क से पानी भरकर ला रहे युवक की रास्ते में मौत

सोमवार की सुबह शुगर मिल गेट से किसान कांग्रेस नेता गुलाब सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष भरत श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाजार बंद कराने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता निकले। उनके हाथों में मुख्यमंत्री का पुतला था। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तब एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा, तहसीलदार शिवदयाल धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भाजपा को लेकर दिया बड़ा बयान,चुनाव पर पड़ेगा असर

पहले गिरफ्तारी,फिर मुचलके से रिहाई
करीब 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और करीब आधा घंटे तक बनाई गई अस्थाई जेल में रखा और इसके बाद सभी को प्रति 50 हजार रुपए मुचलका भरा कर रिहा कर दिया गया। इसके बाद नाश्ता के साथ विदाई दी गई।मुख्य रूप से रंगनाथ तिवारी, घनश्याम भार्गव, मिथलेश रावत, पंजावसिंह, अनरेश कैलासिया, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, देवशरण चौबे आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : चोरी गई मूर्ति मिलने पर 11 हजार मंत्रों से शुद्धिकरण

विधायक समेत कई नेता आंदोलन से नदारत
कांग्रेस के किसान आंदोलन में स्थानीय विधायक इमरती देवी सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई प्रमुख नेता नहीं दिखाई दिए। इस दौरान इनकी मौजूदगी कार्यकर्ताओं को बेहद खली। किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भरत श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना के माध्यम से जानकारी दी गई थी लेकिन जिन कार्यकर्ता किसान आंदोलन में रुचि रखी वे सभी आए।


बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग