
ग्वालियर में बोले शिवराज- एमपी में कोई व्यक्ति बिना जमीन नहीं रहेगा, जानें भाषण की बड़ी बातें
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के जरिए प्रदेश में 18 सालों की सरकार को आगे भी बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह कमर कस चुकी है। एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों के हित में जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करते हुए कई विकासकार्यों की सौगाते दें रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय नेतृत्व भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।
यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार प्रदेश के दौरे कर यहां केंद्रीय स्तर पर सौगातों की झड़ी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के ग्वालियर दौरे पर पहुंचे। ग्वालियर से पीएम मोदी ने प्रदेश भर में 19 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण ओर शिलानियास किया। पीएम मोदी के सभा में संबोधन से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से बड़ी बातें कहीं। आइये जानते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण की वो बड़ी बातें।
सीएम शिवराज के भाषण की बड़ी बातें
-मंच से सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ही असल में गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं।
-आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। सीएम ने कहा कि गेहूं निर्यात करने में एमपी नंबर एक हो गया है।
-सीएम ने कहा कि, मुझे कहते हुए खुशी और गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश ने सराहनीय कार्य किया। मध्य प्रदेश में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं।
-ग्वालियर में एक हजार बेड का अस्पताल और चंबल नदी से पीने का पानी, एलिवेटेड रोड, शानदार एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन बन रहे हैं।
-शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर वासियों से सवाल किया कि कांग्रेस ने कभी विकास के काम किए थे क्या ? क्योंकि कांग्रेस के जमाने में तो पूरे प्रदेश में सिर्फ टूटी-फूटी सड़कें थीं।
-सीएम शिवराज ने कहा कि एमपी में कोई व्यक्ति बिना जमीन के नहीं रहेगा।
-कोविड के दौर पूरा विश्व संकट में था। हम सभी लोग आज जीवित हैं तो पीएम मोदी के विजन के कारण हैं।
-आयुष्मान कार्ड के तहत 32 लाख गरीबों का इलाज हुए हैं।
-शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्य प्रदेश आज तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
-सीएम ने मंच से प्रदेशवासियों से पूछा कि एमपी में काम ठीक चल रहा है कि नहीं ? हम अब बीमारू और पिछड़े नहीं हैं। इसके लिए सभी का आशीर्वाद और सहयोग चाहिए।
मंच पर पीएम और सीएम के साथ मौजूद थे ये दिग्गज
ग्वालियर में आयोजित जन सभा के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। मंच पर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्वालियर के मानपुर में 1355 आवासीय इकाइयों का शुभारंभ किया। बता दें कि, ये सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए हैं।
Published on:
02 Oct 2023 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
