30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में शीत लहर का प्रकोप, दतिया में जीरो तो ग्वालियर में 4 डिग्री सेल्सियस रहा पारा

इस वक्त समूचे मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप है। ग्वालियर चंबल संभाग में तो सर्दी पिछले कई सालों को रिकॉर्ड तोड़ रही है। दतिया में तो पारा शून्य पर दर्ज हुआ। जबकि मुरैना में 2 डिग्री सेल्सियस व ग्वालियर में पारा 4 डिग्री रहा।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Shyamendra Parihar

Jan 14, 2017

cold wave

cold wave

ग्वालियर। पूरे प्रदेश में सर्दी के तेवर और भी तीखे हो गए हैं। इस वक्त समूचे मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप है। ग्वालियर चंबल संभाग में तो सर्दी पिछले कई सालों को रिकॉर्ड तोड़ रही है। अंचल के ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, श्योपुर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा, जबकि दतिया में तो पारा शून्य पर दर्ज हुआ। जबकि मुरैना में 2 डिग्री सेल्सियस व ग्वालियर में पारा 4 डिग्री रहा। शिवपुरी में 3 और श्योपुर में पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।





प्रदेश के साथ पूरा अंचल इन दिनों ठंड की मार झेल रहा है। ग्वालियर में बीते रोज पारा 4 से नीचे रहा तो वहीं दतिया में तो ये जीरो डिग्री दर्ज हुआ। शनिवार की सुबह की सुबह भी पारे में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और पारा 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन भर सर्द हवाओं ने शहर को घेरे रहा, जिससे लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ।






धूप में भी ठिठुरे लोग
अभी मौसम की बात करें तो आसमान पर सूरज देवता मौजूद हैं और धूप भी निकली है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप का कोई फायदा नही हो रहा है। सर्द हवाओं ने दिन के पारे को कम कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो आने वाले कुछ दिनों में सर्दी के तेवर और भी तीखे होंगे और सर्दी से निजात मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है।