8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन कंपाएगी सर्दी, रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आएगा, दिन में भी चलेगी सर्द हवा

कश्मीर से आ रही ठंडी हवा की वजह से बदला मौसम 22 को आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, उसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी की संभावना

2 min read
Google source verification
तीन दिन कंपाएगी सर्दी, रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आएगा, दिन में भी चलेगी सर्द हवा

तीन दिन कंपाएगी सर्दी, रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आएगा, दिन में भी चलेगी सर्द हवा

जम्मू कश्मीर से आ रही ठंडी हवा की वजह से सोमवार को शहर का मौसम बदल गया। दिन में सर्द हवा चलने से 2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) की गिरावट आने से 23.6 डिसे दर्ज हुआ। सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम होने से कंपकपी रही। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जिससे रात में कड़ाके की ठंड रहेगी। 22 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे फिर से तापमान में उछाल आएगा।

जम्मू कश्मीर कश्मीर में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके कमजोर पडऩे से उत्तर पश्चिमी हवा चलना शुरू हो गई। यह हवा अपने साथ कश्मीर से ठंडक लेकर आ रही है। इससे दोपहर सुहब 11 बजे के बाद ठंडी हवा चलने लगी। ठंडी हवा की वजह से सूरज की तपिश भी फीकी पड़ गई। पहली दोपहर में लोग धूप सेंकते नजर आए। न्यूनमत तापमान सामान्य से 1.1 डिसे अधिक रहा। मौसम केंद्र भोपाल के रडार प्रभारी डा वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है।

तापमान में तीन डिग्री की गिरावट व कोहरा भी छाएगा

- जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। अब मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं है। तीन दिन में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

- उत्तरी हवा भी चल सकती है। यदि उत्तर हवा चलती है तो रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड बढ़ेगी।

- 22 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह दो दिन तक प्रभावी रहेगा। 25 दिसंबर के बाद ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा।

कल से शुरू होगा चिल्ला जाड़ा

अंचल में 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक पडऩे वाली ठंड को चिल्ला जाड़ा के नाम से जाना जाता है। इस दौरान दिन व रात में कड़ाके की ठंड रहती है। शीत लहर, शीतल दिन व कोहरे छाता है। इन सभी कारणों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती है।

- सीजन में अबतक रात में भी ठंड सामान्य रही है। दिन में भी ज्यादा ठंडक नहीं रही है। जबकि बारिश में बारिश हो चुकी है।

अधिकतम तापमान-23.6 डिसे

न्यूनतम तापमान-9.0 डिसेपारे की चाल

समय तापमान

05:30 10.4

08:30 11.6

11:30 19.6

14:30 23.0

17:30 19.0