23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन,कांग्रेस में शोक की लहर,चुनाव में होगी मुश्किल

Breaking: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन,कांग्रेस में शोक की लहर,चुनाव में होगी मुश्किल

2 min read
Google source verification
congress leader Barelal Mandoliya

Breaking: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन,कांग्रेस में शोक की लहर,चुनाव में होगी मुश्किल

ग्वालियर। प्रदेश में 44 दिन बाद विधानसभा चुनाव होना है जिसकी तैयारियां कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य पार्टियों ने शुरू कर दी है। सभी पार्टियों ने अपने छोटे व बड़े नेताओं को हर हाल में चुनाव जीतने के आदेश दिए हैं और तत्काल मैदान में उतरकर लोगों के बीच जाकर कांग्रेस पार्टियां का प्रचार प्रसार करने की बात कही है। लेकिन चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी को एक ऐसा झटका लग गया जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। खैर भगवान के आगे किसी की नहीं चलती है।

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और भारतीय दलित वर्ग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य मप्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग बारेलाल मंडेलिया का सोमवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। जैसे ही उनके निधन की जानकारी कांग्रेस नेताओं को लगी एकदम से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उनका सोमवार को ही अंतिम संस्कार किया गया। वह सच्चे गांधी वादी नेता थे।

चुनाव से पहले लगा झटका
मध्यप्रदेश में अब विधानसभा चुनाव होने में केवल 44 दिन ही शेष बचे है ऐसे में एक दिग्गज नेता का निधन होने से कार्यकर्ता और नेता सहित हर कोई शोक में है। क्योकि चुनाव से पहले बारेलाल मंडेलिया का जाना कहीं न कहीं कांग्रेस को चुनाव में मुश्किल दे सकता है। हालांकि शहर के कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि वह 2014 से राजनीति में सक्रिय नहीं थे।

लेकिन आज भी ग्वालियर शहर में उनके चाहने वाले है और वह उन्हें पंसद भी करते है। इससे दो साल पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे थे जिनमें एक शहर के कांग्रेस जिलाअध्यक्ष दर्शन सिंह का निधन तो दूसरा पूर्व महापौर रघुनाथ पापरीकर का निधन। जिनके कमी से कांग्रेस पार्टी अभी तक ऊभर ही नहीं पाई है। अब एक बारेलाल मंडेलिया का चले जाने से चुनाव में पार्टी को मुश्किल का सामना भी करना पड़ सकता है।

दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
भारतीय दलित वर्ग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य मप्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग बारेलाल मंडेलिया का निधन होने पर संघ व समाज और कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। अशोक सिंह ने कहा कि बारेलाल जीवन पर्यंत कांग्रेस को मजबूत करने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि सच्चे एवं कर्मठ व्यक्ति के रुप में उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी। उनके निधन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बहन मीराकुमार,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, अशोक सिंह व गोपीलाल भारतीय,लतीफ खां मल्लू, रघुराज सिंह राजपूत ने शोक व्यक्त किया है।