
जीतू पटवारी का बयान Collectors are being posted in MP for money (photo source: patrika)
MP Collectors: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिले में कलेक्टरों की पोस्टिंग पैसे के आधार पर की जाती है। मुख्य सचिव एक बयान का हवाला देते हुए जीतू ने कहा, यह बात प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारी भी स्वीकार रहे हैं।
पटवारी ब्लॉक अध्यक्षों के संभागीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने ग्वालियर आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्य सचिव दोनों को पता है कि जिलों में अधिकांश कलेक्टर(MP Collectors) भ्रष्ट हैं। पहले 50% भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी, लेकिन अब सरकार ने स्वयं इस सच्चाई पर मुहर लगा दी है। इसका सीधा असर आम जनता, किसानों, गरीबों और पत्रकारों पर पड़ रहा है।
जीतू पटवारी(Jitu Patwari Statement) ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। ग्वालियर-चंबल संभाग में कोई भी सरकारी कार्यालय ऐसा नहीं है, जहां बिना रिश्वत दिए काम हो जाए।
संगठनात्मक गतिविधियों पर बोलते हुए जीतू ने कहा, कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है। वार्ड, पंचायत और मंडल कांग्रेस कमेटियों का गठन तेजी से हो रहा है। अब तक सात हजार समितियों का गठन हो चुका है। वहीं एसआइआर से भाजपा पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाने के आरोप लगाए। कहा, 11 लाख आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई तो एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
Updated on:
24 Jan 2026 09:52 am
Published on:
24 Jan 2026 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
