
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को फूल के रूप में मिला आशीर्वाद,अब जीत होगी आसान
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में दो माह बाद विधानसभा चुनाव होना है उससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ऐसा आशीर्वाद मिल गया है जिससे अब उन्हें चुनाव जीतने में बड़ी ही आसानी होगी। दरअसल हुआ ये कि गोरखी स्थित देवघर में सूफी संत हजरत मंसूर शाह ओलिया के उर्स में बुधवार शाम को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने फूल चढ़ाए,इत्र छिडक़ा,आरती की। जब तक मंसूर शाह की दरगाह से उनकी झोली में फूल नहीं गिरा तब तक वे नतमस्तक होकर पूजा करते रहे। जैसे ही 7 बजकर 25 मिनट पर सिंधिया की झोली में फूल गिरा, लोगों ने जयघोष लगाना शुरू कर दिया।
करीब एक घंटा पांच मिनट तक ङ्क्षसधिया पूजा-अर्चना करते रहे। सिंधिया राजवंश की परंपरा अनुसार सांसद सिंधिया उर्स उत्सव में शाम 6 बजकर 27 मिनट पर देवघर पहुंचे। उन्होंने पूजा के वस्त्र धारण किए, फिर सूफी संत की दरगाह के समक्ष पूजा करते हुए झोली फैलाकर बैठ गए। ढोलीबुआ महाराज ने उर्स उत्सव में हरिकीर्तन किया।
इसके बाद परंपराओं का निर्वहन करते हुए सिंधिया ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। ढोलीबुआ महाराज से आशीर्वाद लिया। उर्स के आयोजन को लेकर देवघर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई। रात में कव्वाल सलीम झंकार द्वारा कव्वाली प्रस्तुत की गई।
पार्टी वालों में ङ्क्षसधिया को चेहरा दिखाने की रही होड़
उर्स महोत्सव में पूर्व राजवंश की परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना करने आए सिंधिया को चेहरा दिखाने की होड़ कांग्रेसियों में लगी रही। यहां सिंधिया के आने से पहले ही बढ़ी तादाद में लोग पहुंच गए और उनके पूजा-अर्चना करने तक जमा रहे। लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के दौरान कई कांग्रेसी आगे आए।
Published on:
27 Sep 2018, 4:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.