16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Conjunctivitis Alert: बच्चों को जकड़ रहा कंजक्टिवाइटिस वायरस, 5 लक्षणों को बिल्कुल न करें इग्नोर

Conjunctivitis Aler: मौसम में बदलाव आने से कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू) बीमारी तेजी से फैली है। खासतौर से बच्चे इससे ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। जिससे स्कूलों में बच्चों की उपिस्थति प्रभावित हो रही है। हर दिन स्कूलों में 15 फीसदी तक बच्चे गैर हाजिर हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
gettyimages-1307730544-170667a.jpg

Conjunctivitis Alert

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर किसी बच्चे में इसके लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उसे तुंरत स्कूल से छुट्टी दी जाए। कंजक्टिवाइटिस के चलते छह से सात दिन तक लोग परेशान रहते हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकारी अस्पतालों में हर दिन 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार परिवार में किसी एक को आई फ्लू होने पर अन्य सदस्य भी इससे पीड़ित हो रहे हैं।

स्कूलों में बच्चे हो रहे शिकार

शहर के सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं इन दिनों आई फ्लू से परेशान हैं। एक से दूसरे में संक्रमण फैलने से बच्चे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इसलिए स्कूलों में पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है।

यह हैं लक्षण

-आंखों में लाली आना।

-पलकों के ऊपर पीले रंग का गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ बनना

-आंखों से दिनभर पानी बहना और कीचड़ आना।

-आंखों के कारण सिर में दर्द होना।

-आंखों के कारण धुंधला दिखाई देना।

ऐसे करें बचाव

-पानी से बार- बार आंखों को धोते रहें।

-टीवी, मोबाइल व ऐसी चीजों से दूरी रखें।

-एक दूसरे का तौलिए, रूमाल सहित अन्य कपड़ों का इस्तेमाल न करें।

-आई फ्लू वाले व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें।

- काले चश्मे का इस्तेमाल करें।

- आंखों को धूप, धूल से बचाएं।

- ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

गुरुवार को अस्पतालों में आए मरीज

90 जयारोग्य अस्पताल

160 जिला अस्पताल मुरार

115 सिविल अस्पताल हजीरा

आइ ड्रॉप्स की शॉर्टेज हुई है

पिछले कुछ दिनों में कंजेक्टिवाइटिस में काफी बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में कुछ कंपनियों के आइ ड्रॉप्स की शॉर्टेज हो गई है। वहीं जेनरिक आइ ड्रॉप्स के दामों में 1 से 3 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। जेनरिक आइ ड्रॉप्स 5 से 20 रुपए तक की हैं।

विष्णु सिंघल, अध्यक्ष, ग्वालियर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन

कंजक्टिवाइटिस के चलते स्कूलों में हर दिन बच्चे कम संख्या में रहे हैं। सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि प्रार्थना के समय बच्चों को आंखों को धोने के साथ बचाव के उपाय बताएं। बच्चों को अधिक समस्या आने पर उन्हें अवकाश दिया जाए।

अजय कटियार, जिला शिक्षा अधिकारी

अस्पताल में बच्चों की संख्या बढ़ी

आई फ्लू के ज्यादा मामले आ रहे हैं। अब बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। इसमें बार- बार आंख छूने से बचें और अन्य बचाव से यह ठीक हो रही हैं।

डॉ हरिसिंह कुशवाह, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल