
कोरोना ने 3 साल में प्रदेश में तीन गुना से अधिक बढ़ा दिए बेरोजगार
ग्वालियर. कोरोना संक्रमण काल ने न सिर्फ लोगों की सेहत पर असर किया है वरन रोजगार पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण काल के तीन वर्षों में तीन गुना से अधिक बेरोजगार बढ़ गए हैं। प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में वर्ष 2019 तक कुल बेरोजगारों की संख्या 8,14,555 थी, यह आंकड़ा अब बढकऱ 28,03,827 को पार कर चुका है। कहने को तो इस साल प्रदेश में बेरोजगारों के लिए 1085 जॉब फेयर भी लगाए गए लेकिन इनमें से कितनों को रोजगार प्राप्त हुआ ये आंकड़े किसी के पास नहीं हैं। हालांकि विभाग का पोर्टल जॉब देने वालों की संख्या 14,764 दर्शा रहा है। इस महीने 25 फरवरी को भी प्रदेश स्तर पर एक और रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिस तेजी से बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बन सकती है।
प्रदेश के चार प्रमुख शहरों की स्थिति
ग्वालियर
वर्ष - 2019 पुरुष - 29,250, महिला - 19,076, कुल - 48,326
वर्ष - 2020 पुरुष - 45,138, महिला - 21,697, कुल - 66,835
वर्ष - 2021 पुरुष - 1,13,600, महिला - 34,285, कुल - 1,47,885
जनवरी - 2022 पुरुष - 1,17,550, महिला - 43,437, कुल - 1,60,987
भोपाल
वर्ष - 2019 पुरुष - 27,768, महिला - 19,761, कुल - 47,529
वर्ष - 2020 पुरुष - 41,883, महिला - 30,845, कुल - 72,728
वर्ष - 2021 पुरुष - 80,690, महिला - 42,664, कुल - 1,23,354
फरवरी - 2022 पुरुष - 88,299, महिला - 55,160, कुल - 1,43,459
इंदौर
वर्ष - 2019 पुरुष - 19,755, महिला - 12,318, कुल - 32,073
वर्ष - 2020 पुरुष - 34,143, महिला - 22,869, कुल - 57,012
वर्ष - 2021 पुरुष - 65,632, महिला - 38,460, कुल - 1,04,092
जनवरी - 2022 पुरुष - 67,029, महिला - 39,839, कुल - 1,06,868
जबलपुर
वर्ष - 2019 पुरुष - 23,412, महिला - 22,434, कुल - 45,846
वर्ष - 2020 पुरुष - 32,250, महिला - 26,802, कुल - 59,052
वर्ष - 2021 पुरुष - 60,726, महिला - 37,617, कुल - 98,343
जनवरी - 2022 पुरुष - 65,323, महिला - 46,360, कुल - 1,11,682
प्रदेश में नौकरियों का डाटा नहीं बता पाएंगे
अप्रैल से लेकर अभी तक इस साल प्रदेश भर में 1085 जॉब फेयर लगाए गए हैं। जॉब फेयर में कितनी नौकरियां लगी हैं, ये डाटा हम आपको नहीं बता पाएंगे।
- केएस मालवीय, रोजगार अधिकारी, भोपाल
कुछ लोग थोड़े समय बाद लौट आते हैं
25 फरवरी को रोजगार उत्सव के रूप में कार्यक्रम होने जा रहा है। ग्वालियर में जनवरी-21 से दिसंबर-21 तक 18 रोजगार मेलों में 6988 ऑफर लेटर दिए गए हैं। रोजगार मेलों में नौकरियां तो लगती हैं पर कुछ लोग थोड़े समय काम करके वापस लौट आते हैं।
- प्रियंका कुलश्रेष्ठ, रोजगार अधिकारी, ग्वालियर
Published on:
24 Feb 2022 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
