12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News : बाथरुम जा रही थी भाभी, तभी पड़ोस के देवर ने मुंह में कपड़ा बांधकर कर दिया ये बड़ा काम

Gwalior Crime News : एमपी के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पड़ोस के देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म और मारपीट की है।

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior crime news

Gwalior Crime News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में इन दिनों आरोपियों के हौसलें बुलंद हैं। इस इलाके से लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं। एक ऐसा ही मामला शहर के दुसेंडो गांव का है। जहां एक नव विवाहित महिला के साथ एक बदमाश ने जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान जब पीड़िता द्वारा विरोध किया गया तो उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत महिला ने थाने में जाकर कराई है।

क्या है पूरा मामला


मामला ग्वालियर के घाटी गांव थाना क्षेत्र के दुसेंडो गांव का है। यहां एक 23 वर्षीय शादीशुदा महिला रात 8 बजे के करीब घर की पीछे बने बाथरुम में शौच करने जा रही थी। तभी पड़ोस के देवर ने वहां पहुंचकर भाभी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर उसे जबरदस्ती जमीन पर घसीटते हुए घर से दूर एकांत में ले गया। जिसके बाद वहां ले जाकर गलत हरकतें शुरु कर दिया। महिला ने अपने आप को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके चंगुल से बच नहीं पाई। इसके बाद विवाहिता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर मुक्के मारने शुरु कर दिए। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पूछताछ में जुटी पुलिस


इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीडीओपी घाटीगांव ने जानकारी देते हुए बताया है कि शादीशुदा महिला को किडनैप कर महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया है। अभी आरोपी से पूछताछ जारी है।