
Cyber criminals extorted 2.50 crore rupees from a former Air Force officer
Cyber criminals- देशभर की तरह एमपी में भी साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है। उच्च शिक्षित और अधिकारी वर्ग भी इनके चंगुल में फंसकर अपनी जीवनभर की पूंजी गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया जहां साइबर ठगोें ने जाल बिछाकर एयरफोर्स के एक पूर्व अफसर को फंसा लिया। बुजुर्ग अधिकारी से बदमाशों ने 2.50 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। अधिकारी व उनकी पत्नी ने अब पुलिस को मामले की शिकायत की है। ठगों ने सीबीआई और ईडी का अधिकारी बनकर एयरफोर्स के पूर्व अफसर को कॉल किया। उन्हें और उनकी पत्नी को जेल भेजने की धमकी देकर डराते रहे और अपने खातों में पैसे डलवाते रहे।
ग्वालियर में एयर फोर्स के सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट नारायण महादेव साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्हें और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने करोडों रुपए लूट लिए। 90 साल के नारायण महादेव की शिकायत पर साइबर पुलिस ने अब केस दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है। अधिकारियों ने जल्द ही मामले की तह तक पहुंचने का दावा किया है।
पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार एयर फोर्स के सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट नारायण महादेव और उनकी पत्नी 28 जनवरी से डिजिटल अरेस्ट थे। इस दौरान साइबर ठगों ने उनसे 2.50 करोड़ रुपए की ठगी की।
सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट नारायण महादेव ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगों ने सीबीआई और ईडी का अधिकारी बनकर उन्हें कॉल किया था। वे उन्हें और उनकी पत्नी को जेल भेजने की धमकी देकर डराते रहे। ठगों की बातों में आकर नारायण महादेव ने पहले सेविंग अकाउंट में जमा पैसा उनके खातों में ट्रांसफर किया। फिर भी वे डराते रहे तो बैंक में जमा अपनी एफडीआर तुड़वाकर ठगों को पैसा भेजा।
बता दें कि एयर फोर्स (भारतीय वायु सेना) के रेडियोलॉजिस्ट आमतौर पर आर्मी मेडिकल कोर (AMC) से जुड़े कमीशन्ड अधिकारी (Commissioned Officers) होते हैं। ये सीधे तौर पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर (मेडिकल ऑफिसर) के रूप में कार्य करते हैं। सेना के इतने पूर्व उच्चाधिकारी की भी ठगों ने जिंदगीभर की कमाई लूट ली।
Updated on:
23 Feb 2026 03:57 pm
Published on:
23 Feb 2026 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
