
18 idols stolen from Vishnu temple at Scindia Chhatri (फोटो- Patrika.com)
Idols Stolen from Vishnu Temple: ग्वालियर में अम्मा महाराज की छत्री (कटोराताल) के विष्णु मंदिर में चोरी हो गई। चोर रात के वक्त घुसा मंदिर में रखी चांदी, स्फटिक और पीतल से बनी प्रतिमाएं और पूजा का सामान ले गया। सिंधिया छत्री में दो चौकीदार भी निगरानी पर थे। लेकिन चोर कहां से आया, मंदिर में चोरी कर कब निकल गया उन्हें पता नहीं चला। सुबह जब गार्ड की डयूटी शिफ्ट बदली और मंदिर में रखे सामान का मिलान किया तब चोरी पता चली। छत्री के मंदिर में चोरी से हडकंप मच गया। घटना सुनकर पुलिस भी पहुंच गई। उसकी नजर में चोर छत्री के बारे में जानकार है। उसे पता था कि मंदिर के दरवाजे में क्या खामी है कुंडी और ताला लगा होने के बावजूद उसे कैसे खोला जा सकता है।
अमर सिंह परिहार निवासी नाकाचंद्रवदनी ने पुलिस को बताया, विष्णु मंदिर में चोर शुक्रवार-शनिवार की रात को घुसा है। उस समय रात 11 बजे से सुबह 7 बजे उनकी बड़े गेट पर डयूटी थी। अंदर राउंड डयूटी पर गार्ड कप्तान सिंह था। सुबह पाली में गार्ड राजेन्द्र सैन डयूटी पर आया था। डयूटी बदलते वक्त रजिस्टर में दर्ज सामान से मंदिर में रखी प्रतिमाओं और मिलान किया जाता है। पुजारी संजय हिरवे के सामने दोनों गार्ड सामान मिला रहे थे। तब पुजारी हिरवे ने बताया मंदिर की पेटी से प्रतिमाएं और सामान गायब है। (MP News)
देवी लक्ष्मी की चांदी की पोलिश वाली पीतल की प्रतिमा वजन करीब 0.325 ग्राम, गणेश प्रतिमा पीतल 2.178 ग्राम, पीतल का राख स्टेंड 0.060 ग्राम, गणेशजी की स्फटिक की प्रतिमा 0.394 ग्राम, स्फटिक की घंटी 0.276 ग्राम, स्फटिक की देवी मूर्ति 0.084 ग्राम, स्फटिक की गणेश प्रतिमा 0.032, लडडू गोपाल स्फटिक की प्रतिमा 0.034 ग्राम, लक्ष्मीजी की स्फटिक प्रतिमा स्फटिक 0.048 ग्राम, रामजी की स्फटिक की प्रतिमा 0.058 ग्राम, सत्यनारायण की स्फटिक की प्रतिमा 0.038 ग्राम, हनुमानजी 0.050 ग्राम स्फटिक, श्रीराम परिवार 0.088 ग्राम स्फटिक, झूला वजन करीबन 0.048 ग्राम चाँदी, द्वारपाल 0.080 ग्राम पीतल, लहू गोपाल बजन 0.884 ग्राम पीतल, लडडू गोपाल वजन करीबन 0.014 ग्राम चाँदी की प्रतिमा।
मंदिर में चोरी हुई है। चोर छत्री और मंदिर के बारे में जानकार रहा है। उसे पता है कि यहां सीसीटीवी भी नहीं हैं। चोर का पता लगाया जा रहा है।- शक्ति सिंह यादव झांसी रोड थाना टीआइ (MP News)
Published on:
23 Feb 2026 04:20 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
