24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एजेंसियों पर सिलेंडर खत्म, एक दिन की छुट्टी ने वेटिंग और लंबी की, अब 10 से 12 दिन करना पड़ सकता है इंतजार

अमेरिका-ईरान युद्ध आया गैस संकट बरकरार है। बोटलिंग प्लांट की एक दिन की छुट्टी होने से एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो गया। जो सिलेंडर 7 से 8 दिन में उपभोक्ता के घर पहुंचता था, अब वह 10 से 12 दिन में पहुंचेगा। साथ ही वेटिंग भी लंबी होती जा रही है। करीब […]

2 min read
Google source verification
मांग और पूर्ति में अंतर होने की वजह से हर दिन बढ़ता जा रहा है दबाव, कमर्शियल सिलेंडर के वितरण को लेकर राज्य शासन जारी किया आदेश

मांग और पूर्ति में अंतर होने की वजह से हर दिन बढ़ता जा रहा है दबाव, कमर्शियल सिलेंडर के वितरण को लेकर राज्य शासन जारी किया आदेश

अमेरिका-ईरान युद्ध आया गैस संकट बरकरार है। बोटलिंग प्लांट की एक दिन की छुट्टी होने से एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो गया। जो सिलेंडर 7 से 8 दिन में उपभोक्ता के घर पहुंचता था, अब वह 10 से 12 दिन में पहुंचेगा। साथ ही वेटिंग भी लंबी होती जा रही है। करीब 70 हजार लोग सिलेंडर के लिए कतार में खड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य शासन ने कमर्शियल सिलेंडर के वितरण की गाइड जारी की है। स्टॉक के हिसाब से कमर्शियल सिलेंडर का वितरण किया जाएगा।

दरअसल शनिवार को बोटलिंग प्लांट बंद था। इस कारण रविवार को सिलेंडर की गाड़ी नहीं आ सकी। इससे 20 फीसदी एजेसियों पर सिलेंडर खत्म हो गए और वितरण नहीं हुआ। ये एजेंसियां सिलेंडर के इंतजार में है। शबर में सबसे ज्यादा कनेक्शन इंडियन ऑयल के हैं। इस एजेंसी की वेटिंग अधिक है। जबकि स्टॉक एक दिन का बचा है।

15 हजार से ज्यादा सिलेंडरों की बुकिंग

हर दिन 15 हजार से ज्यादा सिलेंडर की बुकिंग हो रही है, जबकि आपूर्ति 8 से 9 हजार सिलेंडर की है। पांच से छह हजार लोग वेटिंग में जा रहे हैं। स्थितियों को देखते हुए लोग सिलेंडर को घर में खाली रखना नहीं चाहते हैं।

- घरेलू गैस सिलेंडर पर कमर्शियल का लोड आ गया है, जिससे मांग बढ़ी है। घरेलू गैस को कमर्शियल सिलेडर में रिफिल करके चला रहे हैं। ऐसा करने वाले पकड़ में नहीं आ रहे हैं।

श्रीराम मिष्ठान भंडार पर जुर्माने की तैयारी

दाल बाजार स्थित श्रीराम मिष्ठान भंडार से 7 खाली व 3 भरे सिलेंडर जब्त किए गए थे। सिलेडरों को लेकर मिष्ठान भंडार पर जुर्माना लगाने की तैयारी है। जिला आपूर्ति विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।

स्टॉक से ऐसे दिए जाएंगे कमर्शियल सिलेंडर

संस्था आवंटन प्रतिशत

शिक्षण व चिकित्सा 30

सुरक्षा बल, पुलिस व जेल,सामाजिक न्याय, महिला बाल विकास, दीनदयाल रसोई, रेलवे, एयरपोर्ट 35

होटल 09

रेस्टोरेंट, कैटर्स 09

ढाबा, स्ट्रीट फूड वेंडर 07

उद्योग (फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल, पॉल्ट्री फूड 05

अन्य उद्योग 05

इनका कहना है

बोटलिंग प्लांट बंद होने से एक दिन सिलेंडर नहीं आए हैं। जिन एजेंसी पर सिलेंडर नहीं है, उनके यहां से आपूर्ति नहीं रही है। उनके यहां सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं।

अरविंद भदौरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक