
man consumes poison after alleging Wife Illicit Relationship and harassment
Wife Harassment: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहर खाने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोसायटी के ग्रुप्स में शेयर किया है जिसमें उसने पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। इतना ही नहीं युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के कई मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके के मानपुर में सरकारी मल्टी हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले वेंकट शर्मा नाम के युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। वेंकट ने जहर खाने से पहले अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन है। पत्नी के कई मर्दों के साथ संबंध हैं और वो रात-रातभर दूसरे मर्दों के साथ फोन पर बात करती रहती है। उसने पत्नी को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। पत्नी और उसकी मां ने मिलकर मुझे अपने बेटे से दूर कर दिया है। दोनों ने मिलकर मुझे इतना प्रताड़ित किया है, मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर अब मैं अपनी जान दे रहा हूं और मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसकी मां हैं जिन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए।
वेंकट ने जहर खाने से पहले पत्नी और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बनाया वीडियो सोसायटी के ग्रुप्स में शेयर किया। ग्रुप में वीडियो देखकर पड़ोसी तुरंत उसके घर पहुंचे और गंभीर हालत में वेंकट को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में वेंकट की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और वेंकट के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वेंकट के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी और सास से पूछताछ की जाएगी। बताया गया है कि वेंकट एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
ग्वालियर में ही एक पति अपनी पत्नी के तानों और प्रताड़ना से परेशान होकर पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचा। एसपी की जनसुनवाई में युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसकी पत्नी गोरी है और वो उसे काला कहकर ताने मारती है। कहती है कि तुम्हारे साथ कहीं पर भी जाने में मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें- ‘तुम काले हो, तुम्हारे साथ जाने में शर्म आती है’, ग्वालियर में पति के रंग को लेकर ताने मारती है 'सुंदर' पत्नी
Updated on:
28 May 2026 06:05 pm
Published on:
28 May 2026 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
