29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से नाता तोड़ चुके ड्राइवर का शव बस स्टैंड पर टंगा मिला

परिजन बोले शराब के नशे की वजह से घर से बनाई दूरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajendra Thakur

•

Updated: 22 Jul 2020, 1:06 AM IST

घर से नाता तोड़ चुके ड्राइवर का शव बस स्टैंड पर टंगा मिला

घर से नाता तोड़ चुके ड्राइवर का शव बस स्टैंड पर टंगा मिला

ग्वालियर. बस ड्राइवर का शव मंगलवार को झांसी रोड के बस स्टैंड पर फांसी से लटका मिला है. सफाई कर्मचारी की उस पर नजर पड़ी तो घटना सामने आई. परिवार ने खुलासा किया ड्राइवर को शराब की लत थी इसलिए घर से दूरी बना चुका था करीब 2 साल से परिवार से उसका ताल्लुक नहीं था
पुलिस ने बताया भूरे खा 55 पुत्र मुन्ना खान ने फांसी लगा ली. भूरे मूलता छीमक का रहने वाला था करीब 15 साल से ट्रक ड्राइवर की नौकरी कर रहा था लेकिन एक्सीडेंट हो जाने की वजह से ट्रक मालिक ने उसे हटा दिया था कोई साल बेरोजगार रहने के बाद भूरे खाने बस ड्राइवर की नौकरी की थी. नशे की लत होने की वजह से भूरे खा का परिवार से दूरी बना गया था.
मंगलवार को भूरे के सोसाइट का पता चलने पर उसका बेटा समीर निवासी इस्लामपुरा मौके पर पहुंचा उसने पुलिस को बताया कि भूरे खा करीब 2 साल से घर नहीं आए थे बस स्टैंड पर ही रहते और किसी भी बस में सो जाते थे कभी घर आना होता था तो शराब के नशे में हंगामा करते थे. इसलिए परिवार भी उनसे दूरी बनाए था


लॉक डाउन की वजह से थे परेशान


समीर और भूरे खा के साथियों ने बताया लॉक डाउन की वजह से मार्च महीने से बसों का आवागमन बंद है इसलिए भूरे खा को भी रोजगार नहीं मिल रहा था. कुछ दिन तो साथियों से पैसा मांग कर गुजारा और नशे का शौक पूरा किया लेकिन फिर उन्होंने भी पैसे देने से हाथ खड़े कर दिए तो भूरे परेशान थे. आशंका है कि बुरे पर ना तो खाने के लिए पैसे बचे ना ही नशे की लत को पूरा करने के लिए इससे परेशान होकर उन्होंने सोसाइड किया है